Viral Video: वाराणसी में लड़कियों ने बुलेट सवार लड़के को जमकर धुना, यूजर्स बोले- छोरियां छोरों से कम नहीं

Girls Beat Bullet Rider in varansi Viral Video: वाराणसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है इसमें दो लड़कियां एक लड़के की धुनाई कर रही हैं. आरोप है कि लड़के ने लड़की को छेड़ा था. एक राहगीर ने इस वाकये को कैमरे में कैद किया.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 31, 2024, 02:44 PM IST
  • दो लड़कियों ने लड़के को पीटा
  • वाराणसी का हो ये वीडियो
Viral Video: वाराणसी में लड़कियों ने बुलेट सवार लड़के को जमकर धुना, यूजर्स बोले- छोरियां छोरों से कम नहीं

नई दिल्ली: Girls Beat Bullet Rider in varansi Viral Video: यूपी के वाराणसी में दो लड़कियों ने एक बुलेट सवार लड़के को जमकर पीट दिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़का लड़कियों की पिटाई से इतना डर गया कि सड़क पर ही अपनी बुलेट बाइक छोड़कर वहां से भाग गया.

लड़के को क्यों पीटा?
जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो वाराणसी के हुकुलगंज इलाके का है. दोनों लड़कियों ने ऐसा आरोप लगाया है कि बुलेट सवार लड़का उन्हें रात के समय छेड़ रहा था, लिहाजा उन्होंने उसे सबक सिखाया. सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स ने लिखा है- म्हारी छोरियां छोरों से कम नहीं.  

पहले एक लड़की पीटती है, फिर दूसरी आती है
वीडियो में दिख रहा है कि पहले लड़की की लड़के से बहस होती है. फिर लड़का लड़का बाइक से नीचे उतरकर आगे आता है. लड़की गुस्से में उससे कुछ कहती है. लड़का डरते हुए बार-बार पीछे देखता है. लेकिन लड़का जैसे ही पीछे मुड़कर देखता है, लड़की उसे पीटने लगी. तभी एक और लड़की वहां आती है और लड़के को पीटने लगती है.

लड़का गली में दौड़ जाता है
लड़का दोनों से पिटता हुआ वहां से भागने लगा और फिर एक गली में दौड़ जाता है. इसके बाद दोनों लड़कियां उसकी बाइक बुलेट को भी गिराने लग जाती हैं. तभी वहां कुछ और लड़के आते हैं और वे लड़कियां उनसे कुछ कहने लगीं. 

राहगीर ने कैमरे में कैद किया वाकया
ये घटना लालपुर इलाके में सिद्धेश्वरी माता मंदिर के पास हुई. एक राहगीर ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया. लड़कियों ने लड़के को पीटते हुए सवाल किया, जो वीडियो में सुनाई दे रहा है. वीडियो में सुना गया कि लड़कियां पूछ रही है कि उनके साथ दुर्व्यवहार करने और छूने की हिम्मत कैसे की? अभी तक इस मामले पर लोकल पुलिस प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Haryana Ticket List: BJP ने हरियाणा में अब तक क्यों नहीं बांटे टिकट, 3 बड़े कारणों में एक तो खुद CM!

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़