Delhi weather Big update: अब इतने दिनों तक नहीं चलेगी राजधानी में लू

हिमालयी क्षेत्र में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, बाद में अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने का अनुमान है. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Apr 13, 2022, 11:14 AM IST
  • तापमान शुक्रवार तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है
  • सोमवार तक यह धीरे-धीरे बढ़कर 42 डिग्री से. तक पहुंच सकता है
Delhi weather Big update: अब इतने दिनों तक नहीं चलेगी राजधानी में लू

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है. शहर के लिए मौसम के आधिकारिक आंकड़े एकत्र करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने आज का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. 

ये है राहत का कारण
हिमालयी क्षेत्र में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच से छह दिनों तक लू चलने का अनुमान नहीं है. हालांकि, बाद में अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने का अनुमान है. 

दिल्ली में अधिकतम तापमान शुक्रवार तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है. सोमवार तक यह धीरे-धीरे बढ़कर 42 डिग्री से. तक पहुंच सकता है. सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री से. दर्ज किया था जो पांच वर्षों में अप्रैल में सबसे अधिक तापमान है. मैदानी इलाकों के लिए लू की घोषणा तब की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है. 

एक हफ्ते से चल रही है लू
राष्ट्रीय राजधानी पिछले हफ्ते से भीषण लू का सामना कर रही है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहा है. मौसम विभाग ने पहले कहा था कि उत्तरपश्चिमी भारत और मध्य भारत के आसपास के इलाकों में अप्रैल में अधिक भीषण गर्मी पड़ सकती है. विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस साल अप्रैल में अभी तक पांच दिन लू चली है. अप्रैल 2017 में छह दिनों तक लू चली थी. राजधानी में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इस महीने आज तक सबसे अधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. 

ये भी पढ़िए- दिल्ली में गर्मी से अप्रैल बना 'आग', 72 साल का रिकॉर्ड टूट गया, अलर्ट जारी

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़