Children's Day Wishes 2022: 'रोने की वजह ना थी...', बाल दिवस पर दोस्तों को भेजें ये संदेश

Happy Children's Day 2022 Wishes: हर बच्चा खास और अनोखा होता है। आइए उनके बचपन को बेहतर जीवन सुनिश्चित करके उनके बचपन को यादगार बनाएं। हैप्पी बाल दिवस!

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Nov 14, 2022, 12:30 PM IST
  • याद करें बचपन के दिन
  • ऐसे दें दोस्तों को बधाई
Children's Day Wishes 2022: 'रोने की वजह ना थी...', बाल दिवस पर दोस्तों को भेजें ये संदेश

नई दिल्ली: Happy Childrens Day 2022 Wishes: 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस मनाया जाता है. हर साल 14 नवंबर 2022 को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. साल 1964 से यह दिन चिल्ड्रेंस डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है. ये दिन हर बच्चे के लिए खास है. बाल दिवस के मौके पर लोग एक-दो सप्ताह पहले से ही एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजना स्टार्ट कर देते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्‍तों को बाल दिवस के खास मैसेज, कोट्स, शुभकामनाएं संदेशों से बधाई दे सकते हैं.

1. रोने की वजह ना थी
ना हसने का बहाना था
क्यों हो गए हम इतने बड़े
इससे अच्छा तो वो बचपन का जमाना था
Happy Children's Day 2022

2. मां की कहानी थी,
परियों का फसाना था बारिश में कागज की नाव थी,
बचपन का वह हर मौसम सुहाना था..
Happy Children's Day 2022

3. हम अपनी इच्छानुसार अपने बच्चों को नहीं बना सकते!
हमें उन्हें उसी रूप में स्वीकारना,
और प्रेम करना होगा जिस रूप में भगवान ने उन्हें दिया है!
Happy Children’s Day 2022

4. जब थे दिन बचपन के
वो थे बहुत सुहाने पल
उदासी से न था नाता
गुस्सा तो कभी न था आता
Happy Children’s Day 2022

5. वो खेल कूद खाना पीना खूब मस्ती
यारों के संग पूरे दिन बलखाना
Happy Children’s Day 2022

6. बचपन का वो हर मौसम सुहाना था
बारिश में कागज की नाव थी
मां की कहानी थी और परियों का फसाना था
Happy Children’s Day 2022

7. 14 नवंबर का दिन है बच्चों का
कोमल मन का और कच्ची कलियों का
मन के सच्चे यह प्यारे बच्चे
चाचा नेहरू को है प्यारे बच्चे
Happy Children’s Day 2022

8. गर महल बनाना हो ऊँचा
तो नीवें ठोस अटूट रखो
भारत को पंख लगाना है
तो बच्चों को मजबूत करो
उनके सपनों को पलने दो
ये फूल चमन में खिलने दो
तब रितु बसंती आयेगी
भारत के भाग्य जगायेगी.
Happy Children’s Day 2022

ये भी पढे़ं- Pregnancy Tips: खानपान में ये लापरवाही मां बनने में आ सकती है आड़े, जानिए किन चीजों का करें परहेज

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़