सजी-धजी दुल्हन ने बीच सड़क पर किया ऐसा मार्शल आर्ट, देखते रह गए लोग

सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन शादी का जोड़ा पहने हुए मार्शल आर्ट (Martial Arts) करती हुई नजर आ रही है. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 2, 2021, 11:31 AM IST
  • शादी के बाद दुल्हन ने सबके सामने किया मार्शल आर्ट
  • वीडियो देख सीटियां और तालियां बजाने लगे लोग
सजी-धजी दुल्हन ने बीच सड़क पर किया ऐसा मार्शल आर्ट, देखते रह गए लोग

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर कई शादी के फोटोज और वीडियोज छाए रहते हैं. कभी दूल्हा, तो कभी दुल्हन कुछ न कुछ ऐसा कर ही देते हैं कि लोग देखते हैरान रह जाते हैं. इस सोशल मीडिया के दौर में शादियों के कई अनोखे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं. 

साड़ी पहन दुल्हन ने किया मार्शल एक्ट

इसी बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन शादी का जोड़ा पहने हुए मार्शल आर्ट (Martial Arts) करती हुई नजर आ रही है. यह दुल्हन अपनी शादी में कुछ अलग करने की कोशिश कर रही हैं. यह वीडियो तमिलनाडु का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने शादी के जोड़े में सजी हुई है और वह साड़ी पहनकर ही सड़क पर मार्शल आर्ट कर रही है. 

दुल्हन खूबसूरती के साथ मार्शल आर्ट परफॉर्म कर रही हैं. वहां मौजूद लोग उन्हें देखकर सीटियां और तालियां बजा रहे हैं. दुल्हन को मार्शल आर्ट करता देखकर सोशल मीडिया पर लोग उसकी खूब सराहना कर रहे हैं.

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

दुल्हन का यह दिलचस्प वीडियो समाचार एजेंसी ANI ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, देखिए निशा का मार्शल आर्ट. यह तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के रहने वाली है. दुल्हन ने 28 जून को हुई अपनी शादी के तुरंत बाद राज्य के मार्शल आर्ट का एक फॉर्म सिलंबट्टम परफॉर्म किया'. 

ये भी पढ़ें- 27 साल पहले हुआ पुनर्जन्म, पत्नी से दोबारा रचाएगा शादी

वीडियो को मिले ताबड़तोड़ व्यूज

हाल ही में एक इंटरव्यू में निशा ने कहा, 'मैंने महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए शादी के तुरंत बाद ग्रामीणों के सामने पारंपरिक मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया. मैं इसे पिछले 3 साल से सीख रही हूं. मैं चाहती हूं कि और लोग इस कला को सीखें.' सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर अब तक 33 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. यूजर्स कमेंट कर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरा शख्स

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 
 

ट्रेंडिंग न्यूज़