नेता जी की 125वीं जयंती हरियाणा बोलेंगा ‘जयहिंद बोस’, गांव व वार्ड से लोगों को किया जाएगा आमंत्रित
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1077727

नेता जी की 125वीं जयंती हरियाणा बोलेंगा ‘जयहिंद बोस’, गांव व वार्ड से लोगों को किया जाएगा आमंत्रित

आजादी के 75वें साल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर प्रदेशभर में 7800 स्थानों पर 75 की संख्या में देशभक्त महिला-पुरूष एकत्रित होकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र के समक्ष जय हिंद बोस बोलेंगे. 

नेता जी की 125वीं जयंती हरियाणा बोलेंगा ‘जयहिंद बोस’, गांव व वार्ड से लोगों को किया जाएगा आमंत्रित

विनोद लांबा/चंडीगढ़ः आजादी के 75वें साल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर प्रदेशभर में 7800 स्थानों पर 75 की संख्या में देशभक्त महिला-पुरूष एकत्रित होकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र के समक्ष जय हिंद बोस बोलेंगे. नेताजी के चित्र पर पुष्पाजंलि देंगे और आजाद हिंद फौज के तराने गाए जाएंगे.

पार्टी कार्यकर्ता आजाद हिंद फौज के जीवित स्वतंत्रता सेनानियों व  परिजनों को सम्मानित करेंगे और आजादी के वीर योद्घाओं की गौरवगाथाओं पर प्रकाश डाला जाएगा. भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ संजय शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में गांव व वार्ड स्तर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी कार्यकर्ताओं ने पूरी कर ली है.

डॉ. संजय ने बताया कि देश भक्ति से सराबोर यह कार्यक्रम 23 जनवरी, 2022 रविवार को सुबह साढ़े नो बजे से साढ़े दस बजे तक हर गांव व  वार्ड में आयोजित होगा. प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ के दिशा-निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस व आजाद हिंद फौज के शहीद योद्घाओं को भावाजंलि देने के लिए प्रदेश के प्रत्येक गांव व वार्ड में लोगों को आमंत्रित किया गया है.

WATCH LIVE TV

प्रदेश में बड़े स्तर पर होने वाले देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम छह लाख से  ज्यादा देश भक्त महिला व पुरूष भागीदार बनेंगे. डॉ. संजय ने बताया कि  प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ बहादुरगढ़, विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर यमुनानगर, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारीलाल बावल, सामाजिक न्याय एवं आधिकारित मंत्री औम प्रकाश यादव नारनौल प्रदेश स्तर के  नेता अन्य स्थानों पर जय हिंद बोस बोलेंगे.

उन्होंने बोला सांसद रत्नलाल कटारिया पंचकूला, पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा राजावास महेंद्रगढ़, सुभाष बराला टोहाना, सांसद नायब सैनी कुरूक्षेत्र, सांसद डॉ. अरविंद कुमार शर्मा शहीदी स्मारक कोसली, घनश्याम अरोड़ा अटल पार्क यमुनानगर, घनश्याम सर्राफ भिवानी, पूर्व मंत्री कविता  जैन सोनीपत, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर रोहतक, विधायक महीपाल ढांडा खटीया, प्रदेश महामंत्री  एडवोकेट वेदपाल रसुलपूर, महामंत्री एवं विधायक मोहनलाल बडौली, जीएल शर्मा पटौदी सहित बूथ पालक से प्रदेश स्तर के  नेता अन्य स्थानों पर जय हिंद बोस बोलेंगे.

Trending news