हिमाचल में 3 सितम्बर को शुरू होंगा BJP का सदस्यता अभियान: राजीव बिंदल
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2402857

हिमाचल में 3 सितम्बर को शुरू होंगा BJP का सदस्यता अभियान: राजीव बिंदल

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत 3 सितंबर को राजधानी शिमला से करेगी, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को पहला सदस्य बनाया जाएगा. यह बात नाहन में सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कही.

 

हिमाचल में 3 सितम्बर को शुरू होंगा BJP का सदस्यता अभियान: राजीव बिंदल

Nahan News/देवेंदर वर्मा: सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल समेत व भाजपा सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे. राजीव बिंदल ने कहा की सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला और सभी 17 संघटनात्मक जिलों में  कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं.

उन्होंने कहा कि 2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश प्रधानमंत्री को सदस्य बनाकर राष्ट्र स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे. वहीं हिमाचल प्रदेश में 3 सितंबर को शिमला में प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान शुरू होगा जिसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को सदस्य बनाकर अभियान का आगाज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 सितंबर को जिला स्तर पर और 5 सितंबर को मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू होगा. हिमाचल प्रदेश में पार्टी ने हर पोलिंग बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है और प्रदेश में कुल 16 लाख सदस्य बनाए जाएंगे.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल
प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 20 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास में हिमाचल लगातार पिछड़ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के समय में जो विकास कार्य शुरू हुए थे वह तमाम काम रूके हुए हैं.

मौजूदा सरकार द्वारा जनता के ऊपर बोझ डालने का काम तेज गति से किया जा रहा है और सत्ता में आने से पहले कांग्रेस के जो नेता तरह-तरह की घोषणाएं  कर रहे थे, वही नेता जनता के ऊपर बोझ बन जाने का काम कर रहे है.

महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पर निशाना साधते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि अलका लांबा प्रदेश में आकर बड़ी-बड़ी बयान बाजी कर रही हैं जबकि उनका जवाब देना चाहिए कि चुनाव के समय उन्होंने प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को 1500 रूपए देने का जो वायदा किया था वह पूरा क्यों नहीं हुआ. साथ ही उन्हें इस बात का भी जवाब देना चाहिए की 5 लाख युवाओं को रोजगार देने के जो वादे कांग्रेस की सरकार ने किए थे आखिर व पूरे क्यों नही हुए.

Trending news