Advertisement
Photo Details/zeephh/zeephh2236414
photoDetails0hindi

President Himachal Visit: शिमला की ठंडी वादियों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देखें नई तस्वीरें

शिमला दौरे के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला के कैचमेंट एरिया पहुंची, वहां पर उन्होंने ब्रिटिश शासनकाल के दौरान बनाई गयी शिमला की परियोजना देखी. सामने आई ये तस्वीरें 

1/5

द्रौपदी मुर्मू शिमला दौरे के दौरान कुफरी के वाटर कैचमेंट एरिया को देखा. यह कैचमेंट एरिया अपने जल संचयन और संरक्षण के लिए जाना जाता है. राष्ट्रपति ने वाटर कैचमेंट परियोजना की सराहना की और प्राकृतिक वनस्पति का आनंद लिया.

2/5

वाटर कैचमेंट एरिया कुफरी के उत्तरी किनारे पर स्थित है और शिमला शहर से लगभग 8 किमी दूर है. यहां पर विभन्न प्रकार की वनस्पति एवं जीव-जंतु पाए जाते है 

 

3/5

राष्ट्रपति मुर्मू के इस दौरे के दौरान लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. संजौली और भट्टाकुफर की तरफ से गाड़ियों को बंद किया गया था. ऐसे में लोगों को लंबी कतारों में गाडियों में रहने को मजबूर होना पड़ा.

 

4/5

राष्ट्रपति ने 150 साल पुरानी पेयजल योजना को भी देखा. दरअसल इधर 19 चश्मों का पानी इकट्ठा किया जाता था.

5/5

द्रौपदी मुर्मू सोमवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए सुबह 10 बजे रवाना होंगी. हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  तारादेवी मंदिर जाएंगी.