Plastic Ban: हिमाचल में एक साल के अंदर पूरी तरह से बैन होगा प्लास्टिक, CM सुक्खू ने की घोषणा
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1726773

Plastic Ban: हिमाचल में एक साल के अंदर पूरी तरह से बैन होगा प्लास्टिक, CM सुक्खू ने की घोषणा

Plastic Ban in Himachal:  विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक साल के अंदर राज्य में  प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा.

Plastic Ban: हिमाचल में एक साल के अंदर पूरी तरह से बैन होगा प्लास्टिक, CM सुक्खू ने की घोषणा

Plastic Ban in Himachal: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की एक साल के अंदर राज्य में  प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा.  उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए एक साल के अंदर नई नीति तैयार की जाएगी. 

Benefits of Curd: गर्मियों में हर दिन खाएं 1 कटोरी दही, पेट की समस्याओं से रहेंगे दूर!

उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को प्लास्टिक के विकल्प के लिए प्रोत्साहित करेगी और प्रदेश में प्लास्टिक पर चरणबद्ध तरीके से पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा. साथ ही सड़क निर्माण में प्लास्टिक के उपयोग पर बल दिया जाएगा.  वहीं,  बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए शैक्षणिक पाठ्यक्रम में संस्कृति और पर्यावरण संबंधित विषयों को सम्मिलत करने की भी बात कही. 

Sherlyn Chopra: ब्रा पहन शर्लिन चोपड़ा के डांस वीडियो ने की सारी हदें पार, भड़के लोग

इसके साथ ही ेसीएम ने जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मौसम में बदलाव के दृष्टिगत देश में जल संकट बढ़ रहा है और कई राज्य हिमाचल से अधिक पानी की मांग कर रहे हैं. 

सीएम सुक्खू ने कहा कि 31 मार्च, 2026 तक हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.  मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 9 महिला स्वयं सहायता समूहों को डोना-पत्तल मशीनें वितरित कीं और 20 एकल नारियों को सोलर लाइटें प्रदान कीं.  मिशन लाइफ का बैच और पोस्टर भी जारी किया गया है. 

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि प्लास्टिक के विकल्प के लिए भविष्य में संसाधनों को अपनाना होगा क्योंकि पर्यावरण के लिए प्लास्टिक का खत्म होना ही सबके लिए लाभकारी है. 

Trending news