हिमाचल में आगजनी से जंगलों की हजारों हेक्टेयर वन संपदा जलकर हुई राख, वन विभाग को 9 करोड़ का नुकसान!
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2351052

हिमाचल में आगजनी से जंगलों की हजारों हेक्टेयर वन संपदा जलकर हुई राख, वन विभाग को 9 करोड़ का नुकसान!

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश में हुई रिकॉर्ड गर्मी के कारण वन विभाग ने इस साल 9 करोड़ 40 लाख रुपए का नुकसान होने की संभावना जताई है.  

हिमाचल में आगजनी से जंगलों की हजारों हेक्टेयर वन संपदा जलकर हुई राख, वन विभाग को 9 करोड़ का नुकसान!

Hamirpur Fire News: इस साल हिमाचल प्रदेश में हुई रिकॉर्ड गर्मी के कारण वन विभाग ने फायर सीजन के दौरान जंगलों में 2,359 आगजनी की घटनाएं दर्ज की, जिसके चलते जंगलों की 27,826 हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हुई है. वन विभाग को फायर सीजन में 9 करोड़ 40 लाख रुपए का नुकसान होने की संभावना है. 

वन विभाग के प्रदेश फायर नोडल अधिकारी व अरण्यपाल हमीरपुर वृत सर्कल निशांत मंढोत्रा ने बताया कि वन संपदा को हुए नुकसान का पूरा आंकलन मानसून सीजन के बाद की जाएगी. उन्होंने बताया कि आगजनी की सबसे ज़्यादा घटनाएं फोरेस्ट सर्किल धर्मशाला में हुई है और फोरेस्ट सर्किल कुल्लू सबसे कम आगजनी की घटनाएं इस साल दर्ज हुई. उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में मानसून सीजन शुरू होने के बाद वन विभाग के कर्मियों ने जरूर राहत की सांस ली है. 

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष हुई भीषण गर्मी के चलते वन विभाग को फायर सीजन के दौरान लगने वाली जंगलों में आज के चलते काफी नुकसान हुआ है. वन विभाग की मानें तो पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले इस वर्ष यह घटनाएं अधिक दर्ज की गई और जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 12 फॉरेस्ट सर्किल कार्यरत हैं, जिनमें से फोरेस्ट सर्किल धर्मशाला में 522 आगजनी की घटनाएं दर्ज हुई हैं. फोरेस्ट सर्किल मंडी में 370 आगजनी की घटनाएं, फोरेस्ट सर्किल हमीरपुर में आगजनी की 278 घटनाएं, फोरेस्ट सर्किल नाहन में 269 आगजनी की घटनाएं, फोरेस्ट सर्किल चंबा में 213 घटनाएं, फोरेस्ट सर्किल सोलन में 210 आगजनी की घटनाएं, फोरेस्ट सर्किल बिलासपुर में आगजनी की 203 घटनाएं, फोरेस्ट सर्किल शिमला में 186 आगजनी की घटनाएं, फोरेस्ट सर्किल रामपुर में आगजनी की 64 घटनाएं, वाइल्ड लाइफ साउथ में आगजनी की 19 घटनाएं, जीएचएनपी कुल्लू में आगजनी की 15 घटनाएं और फोरेस्ट सर्किल कुल्लू में आगजनी की 10 घटनाएं दर्ज हुई हैं. हालांकि प्रदेश में मानसून सीजन में होने वाली बारिश अभी काफी कम हुई है, लेकिन फिर भी फोरेस्ट विभाग को इन बारिशों के चलते राहत पहुंची हैं. 

वन विभाग के प्रदेश फायर नोडल अधिकारी व अरण्यपाल हमीरपुर वृत सर्किल निशांत ने बताया कि प्रदेश के 12 फोरेस्ट सर्किलों में फायर सीजन में इस बार 2,359 आगजनी की घटनाएं दर्ज हुई हैं. आगजनी से वनों की 27,826 हेक्टेयर वन सपंदा जलकर राख हुई है.  ऐसे में वन विभाग को आगजनी की घटनाओं से प्रदेश भर में 9 करोड़ 40 लाख 52 हजार 401 रुपए का नुकसान हुआ है. 

रिपोर्ट- अरविंदर सिंह, हमीरपुर

Trending news