Hamirpur Dumper Fire: हमीरपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते ट्रक धूं-धूंकर जलने लगा. ट्रक जलने के दौरान टायर फटने से कई धमाके हुए. इस हादसे में ट्रक के खलासी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व दमकर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह घटना चिकासी थाना क्षेत्र की है. आप भी ये वीडियो देखिए...
Hamirpur video: यूपी के हमीरपुर में बड़ा हादसा हो गया. यहां कुरारा थाने के कुतुबपुर पटिया गांव में सवारियों से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. बताया गया कि नाव में महिला और बच्चों समेत करीब 10 लोग सवार थे. स्थानीय लोगों ने 3 लोगों को बचा लिया. वहीं, 6 लोग डूब गए. हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है.
PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हमीरपुर के गांधी चौक में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हवन यज्ञ और रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा नेता और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.
एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू ने श्रम कानूनों के उल्लंघन पर हड़ताल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान कर्मियों ने प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द मांगों को पूरा करने की मांग की.
कांग्रेस पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण से आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी. उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986 के अतिरिक्त सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाया.
Hamirpur Tiranga Yatra: हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी ने वीर सैनिकों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, जो तहसील परिसर से शुरू होकर गांधी चौक तक पहुंची. यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और विभिन्न संगठनों सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए. हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने “भारत माता की जय” और “भारतीय सेना जिंदाबाद” के नारे लगाए. इस मौके पर राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, विधायक विक्रम ठाकुर, आशीष शर्मा, इंदर दत्त लखनपाल सहित कई नेता मौजूद रहे.
HPBOSE 10th Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं परीक्षा परिणाम में रिदिमा शर्मा ने प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल किया. रिदिमा प्रशासनिक सेवा में जाकर देशसेवा करना चाहती है तो सपना साकार करने के लिए परिजनों ने पूरा सहयोग करने की कही बात.
जिला कांगड़ा के गोपालपुर चिड़ियाघर में व्यापक सुधार की योजना पर काम शुरू हो गया है. जगह की सीमाओं के बावजूद चिड़ियाघर को और अधिक सुसज्जित, आकर्षक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में विभागीय स्तर पर मंथन जारी है.
रेजिनॉल्ड रायस्टन, डीएफओ वाइल्ड लाइफ हमीरपुर ने बताया कि बनखंडी चिडिय़ाघर के क्षेत्राधिकार में 21 हजार फलदार पौधे लगाए जाएंगे. एचएफआरआई की तरफ से पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं.
इस योजना के अंर्तगत पुलिस विभाग हमीरपुर ने 41 स्कूलों को गोद लिया गया है. पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर के अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों ने योजना के तहत स्कूलों को गोद लिया है. इस योजना का प्रमुख बिंदु किशोर प्रबंधन एवं मूल्यवर्द्धन संवाद है.
Himachal News: डिपो संचालकों ने प्रदेश सरकार को दी चेतावनी कहा 30 अप्रैल तक पीओएस मशीनों की कॉन्टैक्टविटी बहाल नहीं हुई तो डिपो होल्डर डिपुओं में 1 मई से राशन वितरण का कार्य नहीं करेंगे.
मुख्यमंत्री ने जनता को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज देश के संविधान निर्माता को जनता याद कर रही है और हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया. उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश के संविधान की संरचना करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी और आज उन्हें सभी याद कर रहे हैं.
आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए वन विभाग के पास वन मित्र भी मौजूद रहेंगे. प्रत्येक बीट में एक-एक वन मित्र की तैनाती की जाएगी. फिलहाल वन विभाग ने लेटर ऑफ इंगेजमेंट जारी कर 16 से लेकर 30 अप्रैल के बीच ज्वाइनिंग देने के लिए कहा है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने समीरपुर पहुंचकर अपने पिता व भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को जन्म दिवस की बधाई दी.
Baba Balak Nath Controversy: बाबा बालक नाथ मंदिर सिद्ध पीठ दियोटसिद्ध में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाबा को मुख्य प्रतिमा पर अपमानजनक तरीके से पैसे फेंकते देखा गया. इस घटना से श्रद्धालुओं में गहरा रोष है.
वाइल्ड लाइफ हमीरपुर रेजिनोल्ड रॉयस्टन ने बताया कि टिकट तथा वोटिंग के रुपयों से पौंग सेंचुरी का ही विकास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध मंदिर बाथू लड़ी की सफाई के लिए लोकल कर्मचारियों को रखा गया है. सेंचुरी सहित मंदिर की सफाई के लिए चार कर्मचारी रखे गए हैं.
Himachal News: हमीरपुर के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में जल्द चैत्र मास मेले की शुरुआत होने वाली है. आपात स्थिति से निपटने के लिए नौ होमगार्ड के जवान 24 घंटे क्विक रिएक्शन टीम में रहेंगे.
Hamirpur News: हमीरपुर के मुख्य बाजार के एक निजी मेडिकल स्टोर में दवाई का सैंपल फेल होने पर एडीएम कोर्ट ने स्टोर संचालक को 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है.
Himachal News: हमीरपुर में अब नगर निगम की दुकानों का किराया न देने वालों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी. नोटिस जारी होने के बाद प्रशासन ने दस लाख की रिकवरी जरूर की है लेकिन दुकानों के किराए की बकाया राशि करोड़ों में है. ऐसे में प्रशासन अब कड़ा कदम उठाने जा रहा है.
Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने से भक्त भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंचे. इस पौराणिक शिव मंदिर में स्थापित प्राचीन शिवलिंग पर जलाभिषेक तथा दुग्ध अभिषेक किया गया. बिल पत्री तथा भांग के पत्तियां शिवलिंग पर अर्पित की गई. मंदिर प्रशासन की तरफ से पहले ही सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए थे. महाकुंभ की तरह ही यहां पर भी एक महाकुंभ का आयोजन हुआ जहां पर स्नान की व्यवस्था की गई थी.
Bihari Lal Sharma: पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा बोले हिमाचल में वर्ष 2004 से 14 तक जीएसटी के रूप में 12639 करोड़ रुपये टैक्स का आता था लेकिन आज यह राशि बढ़ाकर करीब 55000 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है.
Himachal Maharana Pratap Statue Controversy: देवभूमि हिमाचल प्रदेश में महान राजा महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने का विरोध हो रहा है. आप इस खबर को सुनकर चौंक जाएंगे। लेकिन ये हकीकत है. इसका विरोध कर रहे मुट्ठी भर मौलानाओं का कहना है कि मस्जिद के सामने महाराणा प्रताप की मूर्ति लगा दी गई तो इससे सांप्रदायिक माहौल खराब होने का खतरा पैदा हो सकता है.