हरियाणवियों के लिए बड़ी ख़बर,56 साल बाद मिली अलग पहचान,अब पंजाब नहीं हरियाणा के नाम से होंगे कानून
Advertisement

हरियाणवियों के लिए बड़ी ख़बर,56 साल बाद मिली अलग पहचान,अब पंजाब नहीं हरियाणा के नाम से होंगे कानून

 63 कानूनों के नाम से ‘पंजाब’ शब्द हटा कर उसकी जगह पर ‘हरियाणा’ कर दिया जाएगा।

 63 कानूनों के नाम से ‘पंजाब’ शब्द हटा कर उसकी जगह पर ‘हरियाणा’ कर दिया जाएगा।

विनोद लांबा/ चंडीगढ़ : फाल्गुन महीने की कृष्ण सप्तमी से शुरू हो रहे हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र में प्रदेश के सभी कानून ‘हरियाणवी’ हो जाएंगे। इस सत्र में सरकार ऐसा विधेयक पास करवाने जा रही है, जिससे 163 कानूनों के नाम से ‘पंजाब’ शब्द हटा कर उसकी जगह पर ‘हरियाणा’ कर दिया जाएगा।

हरियाणा के अधिनियमों से पंजाब का नाम हटाने के उद्देश्य से गठित कमेटी ने अपनी सिफारिशें पेश कर दी हैं। इन सिफारिशों को लेकर हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विधान सभा सचिवालय में प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव विजय वर्धन, विधान सभा सचिव राजेंद्र कुमार नांदल और कानून एवं विधि विभाग की लीगल रिमेम्ब्रेन्सर बिमलेश तंवर के साथ बैठक की है।

'मुख्य सचिव के सामने पेश की रिपोर्ट'

बैठक में दोनों अधिकारियों ने विधान सभा अध्यक्ष को बताया है कि इस मामले में गठित समिति अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव के सामने पेश कर चुकी है। इसके बाद यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने पेश की गई। अधिकारियों के मुताबिक इस रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री अपनी मंजूरी दे चुके हैं, जिसके बाद विधेयक का मसौदा तैयार करने का रास्ता साफ हो गया है। अब प्रदेश सरकार का संसदीय कार्य विभाग इस रिपोर्ट के आधार पर विधेयक का मसौदा तैयार करेगा।

'163 कानूनों से हटेगा पंजाब का नाम'

विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक हरियाणा के कानूनों के शीर्षकों से ‘पंजाब’ शब्द हटाने के लिए विधेयक 5 मार्च से शुरू हो रहे विधान सभा के बजट सत्र में प्रस्तुत किया जा सकता है। इस विधेयक के पास होने से करीब 163 कानूनों से पंजाब का नाम हट जाएगा। ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया है कि इस मामले में गठित कमेटी की सिफारिशें सकारात्मक हैं और इससे विधेयकों के नाम हरियाणा के नाम पर करने का रास्ता साफ हो गया है।

 

 

 

Trending news