हिमाचल के ये देवता हर 3साल में रथ यात्रा के साथ देते हैं दर्शन,भक्तों की करते हैं सुरक्षा
Advertisement

हिमाचल के ये देवता हर 3साल में रथ यात्रा के साथ देते हैं दर्शन,भक्तों की करते हैं सुरक्षा

लाहौल स्पीति के सबसे बड़े अराध्य देवता राजा घेपन

लाहौल स्पीति के सबसे बड़े अराध्य देवता राजा घेपन

संदीप सिंह/लाहौल स्पीति: देवभूमि हिमाचल में कई देवी-देवताओं का वास है और उन पर लोगों की अटूट आस्था का इतिहास भी काफी पुराना है. ऐसे ही एक देवता हैं जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के सबसे बड़े अराध्य देवता राजा घेपन. हर 3 साल बाद देवता राजा घेपन सजधज कर रथ सहित समस्त जिला वासियों को 2 महीने तक दर्शन देते हैं ,लेकिन इस साल कोरोना काल में देवता की पालकी तीन साल पूरा होने पर निकली है. 

घाटी में राजा घेपन का इकलौता मंदिर सभी धर्मों के लिए आस्था का केंद्र है, यहां देवता को मखन से बना हुआ हिरण प्रसाद के तौर पर चढ़ाया जाता है 

 ये  यात्रा लगभग दो महीनों से ज्यादा चलती है जिसमें देवता समस्त लाहुल जिला के गांव-गांव जाकर लाहुल वासीयों को दर्शन देते है और अपना आशीर्वाद देते हैं... खास बात यह भी है कि ये केवल दर्शन मात्र देना ही नहीं बल्कि समस्त लाहुल के वासियों के लिए यात्रा के दौरान एक दैविक घेरा बनाते चले जाते हैं...

अब कोविड काल में देवता की पालकी इस साल तीन साल पूरे होने पर निकली है और इनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम देखा जा सकता है...  हालांकि कोविड के बढ़ने के  चलते इनकी लगभग ढाई महीने तक चलने वाली यात्रा पर अब देवता के आदेश का इंतज़ार लोगों को रहेगा 

 

 

Trending news