Hockey World Cup 2023 schedule: जानें हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1524332

Hockey World Cup 2023 schedule: जानें हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

हॉकी का विश्वकप लगातार दूसरी बार भारत में होने जा रहा है और पिछली बार की तरह इस बार भी सारे मैच असम के भुवनेश्वर और राउरकेला स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

Hockey World Cup 2023 schedule: जानें हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

Hockey World Cup 2023 India schedule: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 13 जनवरी को होने वाली है और यह सफर 29 जनवरी तक चलेगा. Hockey World Cup 2023 का final मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा. इस बार हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में कुल 16 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं जिन्हें 4 पूलों में बांटा गया है और शेड्यूल के मुताबिक कुल 44 मैच खेले जाएंगे।

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत सिंह बतौर कप्तान संभाल रहे है. हॉकी का विश्वकप लगातार दूसरी बार भारत में होने जा रहा है और पिछली बार की तरह इस बार भी सारे मैच असम के भुवनेश्वर और राउरकेला स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान चारों ग्रुप में से टॉप पर अपनी जगह बनाने वाली टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल राउंड में प्रवेश करेंगी हालाकिं सभी ग्रुप में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों को क्रॉसओवर राउंड खेलना पड़ेगा. बता दें कि उसके बाद क्रॉसओवर मैच को जीतने वाली टीमें क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना लेंगी।  उसके बाद क्वार्टरफाइनल राउंड जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और अंत में 2 टीमें फाइनल खेलेंगी और सेमीफाइनल में हारी हुई दोनों टीमें ब्रॉन्ज़ मैडल के लिए मैच खेलेंगी। 

27 जनवरी को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें 29 जनवरी को भुवनेश्वर में शाम 7 बजे Hockey World Cup 2023 का final मैच खेलेंगी। 29 जनवरी को ही थर्ड प्लेस मैच भी खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Elimination this week: क्या बिग बॉस 16 में इस हफ्ते निमृत होंगी एलिमिनेट?

Hockey World Cup 2023 India Schedule: जानें क्या है हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल

13 जनवरी

अर्जेंटीना बनाम साउथ अफ्रीका (भुवनेश्वर) – दोपहर 1:00 बजे
ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस (भुवनेश्वर)- दोपहर 3:00 बजे
इंग्लैंड बनाम वेल्स (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
भारत बनाम स्पेन (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे

14 जनवरी

न्यूजीलैंड बनाम चिली (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
नीदरलैंड बनाम मलेशिया (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
बेल्जियम बनाम कोरिया (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
जर्मनी बनाम जापान (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

15 जनवरी

स्पेन बनाम वेल्स (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
इंग्लैंड बनाम भारत (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे

16 जनवरी

मलेशिया बनाम चिली (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
फ्रांस बनाम साउथ अफ्रीका (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

17 जनवरी

कोरिया बनाम जापान (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
जर्मनी बनाम बेल्जियम (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

19 जनवरी

मलेशिया बनाम न्यूजीलैंड (भुवनेश्वर) – दोपहर 1:00 बजे
नीदरलैंड बनाम चिली (भुवनेश्वर) – दोपहर 3:00 बजे
स्पेन बनाम इंग्लैंड (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
भारत बनाम वेल्स (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

20 जनवरी

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
फ्रांस बनाम अर्जेंटीना (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
बेल्जियम बनाम जापान (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
कोरिया बनाम जर्मनी (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे

24 जनवरी

पहला क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर – शाम 4:30 बजे
दूसरा क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर – शाम 7 बजे

25 जनवरी

तीसरा क्वार्टर-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 4:30 बजे
चौथा क्वार्टर-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 7 बजे

26 जनवरी

प्लेसमेंट मैच (9वें से 16वें स्थान के लिए)

27 जनवरी

पहला सेमी-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 4:30 बजे
दूसरा सेमी-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 7 बजे

29 जनवरी

ब्रॉन्ज मेडल मैच – शाम 4:30 बजे
स्वर्ण पदक मैच – शाम 7 बजे

यह भी पढ़ें: 'Mission Majnu' movie real story: असली कहानी पर आधारित है सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू'

Trending news