Petrol Diesel Price: महीने के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में मिली राहत, जानें आज का रेट
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1282966

Petrol Diesel Price: महीने के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में मिली राहत, जानें आज का रेट

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 1 अगस्त के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. नए रेट के अनुसार, आज आपके शहर में तेल का दाम क्या है यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. 

 Petrol Diesel Price: महीने के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में मिली राहत, जानें आज का रेट

Petrol Diesel Price: रोजाना की तरह आज 1 अगस्त सोमवार के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं. आज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए, जारी किए गए नए दाम के अनुसार, महीने के पहले दिन वाहन ईंधन (Petrol Diesel rate) के भाव में राहत मिली है यानी आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस खबर में जानें क्या है आपके शहर में तेल का आज का भाव?

पंजाब में यह है आज का भाव
चंडीगढ़ में आज सोमवार को पेट्रोल का रेट 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, अमृतसर में पेट्रोल 96.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.24 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा लुधियाना में पेट्रोल की कीमत 96.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 86.88 रुपये प्रति लीटर है. जालंधर में पेट्रोल का भाव 96.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 86.45 रुपये प्रति लीटर है. 

शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                      94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर  
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                       89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                       90.05 रुपये प्रति लीटर

Aaj ka rashifal: अगर आप भी काफी समय से किसी को करते हैं पसंद, तो अब इंतजार हुआ खत्म

नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.96 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                       84.26 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                       89.76 रुपये प्रति लीटर 
अमृतसर                       96.59 रुपये प्रति लीटर                       86.94  रुपये प्रति लीटर
जालंधर                        96.18 रुपये प्रति लीटर                        86.55 रुपये प्रति लीटर
लुधियाना                      96.60 रुपये प्रति लीटर                         86.94 रुपये प्रति लीटर 

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: यहां जानें महीने के पहले दिन सोमवार का पंचांग, आज क्या है खास

रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. 

ऐसे जान सकते हैं ताजा दाम
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news