Petrol diesel price: क्या फिर बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें क्या है आज का भाव?
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1240731

Petrol diesel price: क्या फिर बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें क्या है आज का भाव?

बता दें, हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. आज 2 जुलाई को भी तेल के दाम जारी किए गए हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें तय की जाती हैं, जिसके बाद इन्हें जारी कर दिया जाता है.

Petrol diesel price: क्या फिर बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें क्या है आज का भाव?

Petrol Diesel Price 2 july: महीने की शुरुआत में पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली है. आज 2 जुलाई को पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. आज भी तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लगातार 41वें दिन भी तेल के रेट जस के तस बने हुए हैं. ऐसे में जानें क्या है आज का दाम? 

ये हैं आज का ताजा भाव
शहर                            पेट्रोल                                            डीजल
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                    89.62 रुपये प्रति लीटर 
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                    89.76 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                    90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                   89.96 रुपये प्रति लीटर
जयपुर                          108.48 रुपये प्रति लीटर                  93.72 रुपये प्रति लीटर
मुंबई                            111.35 रुपये प्रति लीटर                  97.28 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                 92.76 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                  84.26 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- Aaj ka rashifal: कैसी होगी आपकी महीने की शुरुआत, कैसा रहने वाला है आज का दिन?

सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
बता दें, हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. आज 2 जुलाई को भी तेल के दाम जारी किए गए हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें तय की जाती हैं, जिसके बाद इन्हें जारी कर दिया जाता है. ऐसे में आज महीने  पहले दिन यानी जुलाई को भी पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं.

ऐसे जान सकते हैं लेटेस्ट प्राइस
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. 

WATCH LIVE TV

Trending news