Petrol Diesel: 6 महीने बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में कितना आया बदलाव, जानें अपडेट
Advertisement

Petrol Diesel: 6 महीने बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में कितना आया बदलाव, जानें अपडेट

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 21 नवंबर के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. आज सोमवार को तेल के दाम में कितना बदलाव हुआ है यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. 

Petrol Diesel: 6 महीने बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में कितना आया बदलाव, जानें अपडेट

Petrol Diesel Price: 21 नवंबर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है. बीते कुछ दिनों में क्रूड ऑयल का दाम करीब 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल तक पहुंच गया था. हालांकि घरेलू बाजार में वाहन ईंधन की कीमतों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. आज 6 महीने बाद भी घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार ही हुआ है जब करीब 6 महीने बीत जाने के बाद भी पेट्रोल और डीजल के रेट दाम लगातार स्थिर बने हुए हैं. मालूम हो कि आखिरी बार 21 मई 2022 को ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी घटाई थी, जिसके बाद देश में वाहन ईंधन का दाम कम हो गया था. हालांकि इसके बाद कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कर दी थी, जिसके बाद उन राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो गईं थीं. 

शहर                            पेट्रोल                                               डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                     94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                     92.76 रुपये प्रति लीटर  
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                       89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                       90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                       89.96 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                       84.26 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                       89.76 रुपये प्रति लीटर 

ये भी पढे़ं- Weekly Rashifal: वृष मिथुन धनु मीन और इन राशियों के लिए संघर्ष भरे रहेंगे अगले सात दिन

रोजाना सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. 

ऐसे जानें नया रेट 
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news