Petrol Diesel rate: रक्षाबंधन पर मिली पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत, जानें ताजा अपडेट
Advertisement

Petrol Diesel rate: रक्षाबंधन पर मिली पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत, जानें ताजा अपडेट

Petrol Diesel rate 11 august: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 11 अगस्त के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं. आज रक्षाबंधन पर आपके शहर में तेल के रेट जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

Petrol Diesel rate: रक्षाबंधन पर मिली पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत, जानें ताजा अपडेट

Petrol Diesel Price 11 august 2022: आज 11 अगस्त गुरुवार के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने हर दिन की तरह आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. तेल कंपनियों की ओर से आज रक्षाबंधन के त्योहार पर वाहन ईंधन के रेट में राहत मिली है.  

शहर                             पेट्रोल                                                डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                      94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर  
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                        89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                        90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                        89.96 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- Raksha bandhan rashifal: मेष, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए स्पेशल रहने वाला है आज रक्षाबंधन का त्योहार 

पंजाब में यह हैं आज की कीमतें 
चंडीगढ़ में आज पेट्रोल का रेट 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है. अमृतसर में पेट्रोल 96.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.24 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा लुधियाना में पेट्रोल की कीमत 96.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 86.88 रुपये प्रति लीटर है. जालंधर में पेट्रोल का भाव 96.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 86.45 रुपये प्रति लीटर है. 

हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं रेट 
बता दें, हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. 

ऐसे जान सकते हैं ताजा दाम
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news