Petrol diesel: आज कितना हुआ पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव, जानें ताजा अपडेट
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1430832

Petrol diesel: आज कितना हुआ पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव, जानें ताजा अपडेट

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज 8 नवंबर के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. आज मंगलवार को तेल के रेट में कितना बदलाव हुआ है यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. 

Petrol diesel: आज कितना हुआ पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव, जानें ताजा अपडेट

Petrol diesel price: 8 नवंबर 2022 के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं. नए रेट के अनुसार आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. 

गौरतलब है कि बीते पांच महीने से वाहन ईंधन के दाम में ना तो कोई बढ़ोतरी हुई है और ना ही कोई गिरावट दर्ज की गई है. आखिरी बार 21 मई को केंद्र की मोदी सरकार ने वाहन ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी जिसके बाद तेल के दाम कम हो गए थे. इससे कई राज्यों को तेल के भाव में राहत मिली थी. 

ये भी पढ़ें- Rashifal: इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका, जानें अपना राशिफल

शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                      94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर  
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                       89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                       90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                      89.96 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                       84.26 रुपये प्रति लीटर

रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. 

बता दें, हर राज्य में अलग-अलग स्तर पर लगने वाले टैक्स के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग होती हैं. अगर आप अपने राज्य में पेट्रोल डीजल का रेट चेक करना चाहते हैं तो आपको एक मैसेज करना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आपको RSP कोड लिखकर  9224992249 पर मेसेज भेजना होगा.  

WATCH LIVE TV 

Trending news