Shimla Fire Video: समर कोट के सेरी गांव में आग लगने से जिंदा जली गाय, दो मकान जलकर हुए राख
|Nov 11, 2024, 11:26 AM
Shimla Fire Video: समर कोट के सेरी गांव में आज सुबह करीब साढे 4 बजे भयानक आग लग गई. अग्निकांड में दो घर जलकर राख हो गए, जबकि दो अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि अग्निकांड के दौरान कुछ गैस सिलेंडर फट गए थे, जिसमें एक गाय भी जिंदा जल गई. सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक गांव के लोग भी आग बुझाने में लगे हुए थे. स्थानीय लोगों और विभाग टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे तक आग पर काबू पाया.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.