Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2560729

बुमराह को मैदान में देखकर इंग्लैंड की इस महिला कमेंटेटर ने कहा बंदर, भड़के फैंस तो देने लगी सफाई!

India Australia Gabba Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट गाबा में खेला जा रहा है. जहां ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट पर 445 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर चुकी है, जिसके जवाब में भारत 4 विकेट खोकर महज 51 रन ही बना पाई है. भारत एडिलेड में पहले ही ऑस्ट्रेलिया से मैच हार चुकी है. ऐसे में गाबा टेस्ट में भारत जीतने की पूरी कोशिश करेगी. 

बुमराह को मैदान में देखकर इंग्लैंड की इस महिला कमेंटेटर ने कहा बंदर, भड़के फैंस तो देने लगी सफाई!

India Australia Gabba Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीसरे टेस्ट में भारत की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. भारत के 4 विकेट गिर चुके हैं और महज 51 रन ही बोर्ड पर लगे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ये तीसरा मैच है. जहां इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर और फॉक्स स्पोर्ट्स की कमेंटेटर ईसा गुहा के एक कमेंट्स ने तमाम भारतीय को नाराज कर दिया है. इस मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर ईसा गुहा ने नस्लीय टिप्पणी की थी, जिसके लिए बाद में उन्होंने माफी भी मांग ली थी. 

बुमराह को कहा बंदर 
ईसा गुहा ने गाबा टेस्ट के दूसरे दिन कमेंट्री के वक्त बुमराह के लिए प्राइमेट शब्द का इस्तेमाल किया था, जानकारों के मुताबिक प्राइमेट का मतलब बंदर होता है. जिसके बाद से भारतीय फैंस ईसा को जबरदस्त ट्रोल कर रहे हैं. मामले को बिगड़ते देख ईसा गुहा ने बुमराह से सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी है. ईसा गुहा एक बेहतरीन कमेंटेटर हैं. वह कई सीरीज और लीग मैचों में कमेंट्री करती नजर आ चुकी हैं. 

बुमराह को कहा था 'मोस्ट वैल्यूएबल प्राइमेट'
ईसा ने अपनी कमेंट्री के दौरान दूसरे दिन बुमराह की तारीफ करते हुए उन्हें 'मोस्ट वैल्यूएबल प्राइमेट' कहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ईसा के विरोध में लोगों ने आवाज उठानी शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए ईसा ने फौरन बुमराह से माफी मांग ली. उन्होंने कहा कि 'रविवार को मैंने कमेंट्री के दौरान बुमराह के लिए एक शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके किताबों में कई मतलब होते हैं. मैं बुमराह से माफी मांगती हूं कि मेरा किसी भी तरह से कोई गलत मलतब नहीं था, जिससे किसी का दिल दुखे. 

Add Zee News as a Preferred Source

ईसा गुहा ने मांगी बुमराह से माफी 
उन्होंने आगे कहा कि "मैं सभी की इज्जत करती हूं, अगर आप कमेंट्री की पूरी ट्रांसक्रिप्ट सुनेंगे तो आप पाएंगे कि मैं भारत के सभी खिलाड़ियों की तारीफ कर रही थी. मैं समानता में यकीन रखती हूं. मैं बस बुमराह की कामयाबी और उपलब्धियों की बात कर रही थी. मैंने शायद उसके लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके लिए मैं माफी मांगती हूं."

ईसा गुहा का करियर 
ईसा गुहा इंग्लैंड की महान गेंदबाज रह चुकी हैं. ईसा महज 16 साल की उम्र में ही अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत कर चुकी थी. ईसा इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए 8 टेस्ट मैचों में 29 विकेट लिए. वहीं, 83 वनडे में 101 विकेट अपने खाते में जोड़े. ईसा फिलहाल एक बेहतरीन कमेंटेटर के रूप में अपने करियर को निखार रही हैं. 

 

About the Author

TAGS

Trending news