)
Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के जिला बलोड से बड़ी खबर आई है. यहां एक एसयूवी गाड़ी रास्ते में खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसके नतीजे में 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग जख्मी हो गए. पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी. ये हादसा दौंदी पुलिस स्टेशन इलाके में हुआ. जो लोग हताहत हुए हैं, वह लोग जिला के गुंदरदेही इलाके से ताल्लुक रखते हैं. वह लोग किसी परिवारिक समारोह में शिरकत करने गए थे. लेकिन इस हादसे के बाद परिवार की खुशी मातम में बदल गई.
6 लोगों की मौके पर हुई मौत
एक पुलिस अफसर ने बताया कि "गाड़ी ट्रक के सिरे से टकराई. एसयूवी में सवार 13 लोगों में से 6 लोगों की उसी वक्त मौत हो गई. जबकि 7 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए." हादसे के बाद चीखपुकार मच गई. मकामी लोगों ने बचाव काम शुरू किया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसने जख्मी लोगों को अस्पताल भिजवाया. हादसे में जिन लोगों की मौत हो गई है उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जिन लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान द्रुपत प्रजापति, सुमित्रा बाई कुंभकार, मनीषा कुंभकार, सगुम बाई कुंभकार, इमला बाई और एक 7 साल का बचाचा जिग्नेश कुंभकार के बतौर हुई है.
हादसे की जांच शुरू हुई
अफसरों के मुताबिक जो लोग जख्मी हुए हैं उनमें 5 औरतें और एक बच्चा शामिल है. उन लोगों को लोकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चूंकि इनकी हालत ज्यादा गंभीर थी इसलिए इन्हें अच्छे इलाज के लिए उन्हें राजनंदगांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी का इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि सड़क हादसे की एक रिपोर्ट दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है.