Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2183063
Zee SalaamZee Salaam CricketGT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने दर्ज की सीजन की दूसरी जीत, SRH को 7 विकेट से हराया

GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने दर्ज की सीजन की दूसरी जीत, SRH को 7 विकेट से हराया

GT vs SRH Highlights: आईपीएल 2024 के 12वें मैच में हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सुपर संडे के पहले मुकाबले में गुजरात ने  हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया. 

GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने दर्ज की सीजन की दूसरी जीत, SRH को 7 विकेट से हराया

GT vs SRH Highlights: आईपीएल 2024 के 12वें मैच में हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सुपर संडे के पहले मुकाबले में गुजरात ने  हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया. SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए. इसके जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. साई सुदर्शन ने 45 और डेविड मिलर ने नाबाद 44 रन बनाए.  मोहित शर्मा को बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए "मैन ऑफ द मैच" के खिताब से नवाजा गया.  

गुजरात टाइटंस की तरफ से पारी की शुरुआत अनुभवी विकेट कीपर रिद्धिमान साहा और कप्तान शुभमन गिल ने किया.दोनों ने मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. साहा ने 11 गेंदों में 25 दो छक्के और एक चौका की मदद से 25 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. वहीं, गिल ने 28 गेंदों में 36 रनों का योगदान दिया.  इसके बाद साई सुदर्शन ने 45  रनों की पारी खेली, जबकि डेविड मिलर ने 27 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच को खत्म किया. हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में मयंक मारकंडेय, शहबाज अहमद और कप्तान पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिया.          

इससे पहले पारी में हैदराबाद के लिए ऑपनिंग बल्लेबाजी करने आए मयंक अग्रवाल 16 और ट्रेविस हेड 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और एडेन मार्करम को मिली, लेकिन ये दोनों भी जल्दी आउट हो गए. मार्करम ने 17 और अभिषेक ने 29 रनों का योगदान दिया. वहीं, इस सीजन में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों में डर का माहौल पैदा करने वाले हेनरिक क्लासेन भी इस मैच में फ्लॉप रहे . उन्होंने सिर्फ 24 रनों का योगदान दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

ऑलराउंडर अब्दुल समद ने 7वें विकेट के लिए 14 गेंदों में 29 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जबकि शहबाज  अहमद ने 22 रन बनाए. गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट मोहित शर्मा ने लिए. वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर जादरान और उमेश यादाव ने एक-एक विकेट लिया.    

 

 

 

 

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news