)
Ind vs Pak Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 जारी है. आज चौथा मैच भारत और हॉन्ग कॉन्ग के बीच खेला जाना है. इस सबके बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल भारत और पाकिस्तान को बड़ी सजा दी गई है. आपको बता दें बीते रविवार भारत और पाक आपस में भिड़े थे. इस मैच को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकटों से हरा कर अपने नाम कर लिया था. जिसके बाद अब आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है.
आईसीसी ने भारत और पाकिस्तान की टी को पनिशमेंट दिया है. जानकारी ने अनुसार यह पेनल्टी निर्धारित वक्त पर पूरे ओर ना फेकने के कारण लगाई गई है. आईसीसी ने स्लो ओवर रेट के चलते दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया है.
आपको बता दें जनवरी 2022 में आईसीसी ने ओवर रेट को लेकर एक नियम में संशोधन लागू किया था. जिसके तहत हर टीम को 85 मिनट के अंदर 20 ओवर डालना जरूरी छा. लेकिन इस नियम का उल्लंघन हुआ और दोनों टीमों ने ज्यादा वक्त लेते हुए ओवर डाला.
इस नियम के अनुसार अगर कोई टीम 85 मिनट में ओवरों को पूरा नहीं कर पाती है. तो बाकि बचे हुए ओवरों में टीम को जुर्माने के तौर पर 5 की बजाय तीन खिलाड़ी 30 यार्ड के अंदर रखने होंगे.
आपको बता दें आज भारत और हॉन्ग कॉन्ग की टीमों के बीच में मुकाबला होने वाला है. मैच की शुरूआत साढ़े सात बजे होगी और टॉस 7 बजे होगा. इस मैच को लेकर लोग भारत की जीत की प्रिडिक्शन करते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन हॉन्ग कॉन्ग को भी कम आंकना सही नहीं होगा. टीम बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीम को टी20 में हरा चुकी है.