)
Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में काफी उथल-पुथल के बीच टेस्ट कप्तान के तौर पर शान मसूद बने रहेंगे. लेकिन वनडे और टी20 फॉर्मेट में में बाबर आजम की कप्तानी पर संशय बरकरार है. दरअसल, पाकिस्तान टेस्ट टीम के नवनियुक्त कोच जेसन गिलेस्पी ने इस साल बिजी इंटरनेशनल सेशन से पहले नेशनल टीम के टेस्ट कप्तान के रूप में शान मसूद पर भरोसा जताया है. हालांकि, पीसीबी ने कहा कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में बाबर आजम की कप्तानी पर निर्णय बाद में किया जाएगा.
पाकिस्तान को इस साल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी करनी है, जो अक्टूबर में खेली जाएगी. इसके बाद पाकिस्तान टीम की भिड़ंत बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से होगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को बैठक की.
बैठक में रहे ये हुए शामिल
इस बैठक में बोर्ड के सीनियर अफसरों, नेशनल सेलेक्टर्स, टेस्ट के हेड जेसन गिलेस्पी, सफेद गेंद के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और असिसटेंट कोच अजहर महमूद ने हिस्सा लिया. इस दौरान टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के खराब प्रदर्शन पर भी विस्तार से चर्चा की गई. पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, " पीसीबी की यह बैठक लाल और सफेद गेंद के प्रारूपों में नेशनल टीम के लिए एक व्यापक खाका तैयार करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए हुई थी."
बाबर के प्रदर्शन पर विस्तार से हुई चर्चा
उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टेस्ट कप्तान के रूप में पदभार संभालने वाले मसूद को पूरा सपोर्ट मिला है. उन्होंने कहा, "बैठक में मसूद को अगस्त से जनवरी के बीच बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टेस्ट कप्तान के रूप में बरकरार रखने के लिए समर्थन मिला." हालांकि, बाबर आजम की सीमित ओवर की कप्तानी पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन कप्तान और बल्लेबाज के रूप में उनके प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चाएं हुईं.