Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1581283
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटआलिया भट्ट के साथ पड़ोसी ने कर दी ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर भड़की एक्ट्रेस

आलिया भट्ट के साथ पड़ोसी ने कर दी ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर भड़की एक्ट्रेस

Alia Bhatt Angry: आलिया भट्ट अक्सर अपने काम में मस्त रहती हैं. वह अक्सर माडिया को अपने बेहतरीन पोज दिया करती हैं लेकिन हाल ही में आलिया अपने पड़ोसियों के ऊपर चिढ़ गईं.

आलिया भट्ट के साथ पड़ोसी ने कर दी ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर भड़की एक्ट्रेस

Alia Bhatt Angry: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी बेटी राहा (Raha Kapoor) के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. वह अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रख रही हैं. इस बीच आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर आई जिस पर आलिया भट्ट बुरी तरह से नाराज हो गई हैं.

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

दरअसल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की एक तस्वीर ई-टाइम्स ने अपने पोर्टल पर छापी है. इसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने घर के लिविंग एरिया में बैठी नजर आ रही हैं. आलिया भट्ट ने ये तस्वीर शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि "क्या आप मेरे साथ मजाक कर रहे हो? मैं अपने घर में लिविंग रूम में एक बेहतरीन दोपहर गुजार रही थी, तभी मुझे एहसास हुआ कि कोई मुझे देख रहा है. जैसे ही मैंने ऊपर देखा दो आदमी मेरे घर के पड़ोस में बनी बिल्डिंग पर कैमरा लिए खड़े हैं. ये कैसी दुनिया है और इन्हें किसने इजाजत दी? क्या ये किसी की प्राइवेसी का हनन नहीं है? एक रेखा है जिसे आप क्रॉस नहीं कर सकते. लेकिन ये कहना सही होगा कि आज सारी हदें पार कर दी गईं." इसके बाद आलिया ने मुंबई पुलिस को भी टैग किया.

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

यह भी पढ़ें: जावेद ने पाकिस्तान पर किया तीखा हमला, कंगना ने लिखी दिल जीत लेने वाली बात

सपॉट होती हैं आलिया

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को अक्सर जिम क्लब के बाहर और कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है. हाल ही में उन्हें दादा साहब फाल्के अवार्ड्स में भी देखा गया था. उन्होंने यहां रेड कॉर्पेट पर पोज दिए थे. ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. फोटो में आलिया साड़ी में नजर आ रही हैं.

आलिया भट्ट की फिल्में

आलिया भट्ट की फिल्मों के बारे में बात करें तो वह हाल ही में ब्रह्मस्त्र फिल्म में नजर आई थीं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई. इससे पहले आलिया भट्ट् गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म में नजर आई थीं. इस फिल्म में आलिया की खूब तारीफ हुई.

Zee Salaam Live TV:

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news