Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1584761
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटआमिर खान की हिरोइन बनने से चूकी ये एक्ट्रेस, अब मिला एकता का साथ

आमिर खान की हिरोइन बनने से चूकी ये एक्ट्रेस, अब मिला एकता का साथ

Eisha Singh: ईशा सिंह ने अपने इंटरव्य में बताया है कि वह आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली थीं लेकिन वह इससे चूक गईं. हालांकि अब उन्हें एकता कपूर का साथ मिला है. ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि वह अपने करियर में कुछ अच्छा कर पाएं.

आमिर खान की हिरोइन बनने से चूकी ये एक्ट्रेस, अब मिला एकता का साथ

Eisha Singh: ईशा सिंह ने अपने इंटरव्य में बताया है कि वह आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली थीं लेकिन वह इससे चूक गईं. हालांकि अब उन्हें एकता कपूर का साथ मिला है. ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि वह अपने करियर में कुछ अच्छा कर पाएं.

ईशा सिंह टीवी की काफी पपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए ऑडिशन दिया था. इसके लिए स्क्रीन शॉट टेस्ट भी हुए थे. लेकिन फिल्म में करीना कपूर को लिया गया. हालांकि उन्होंने भी फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था. 

बेकाबू में आएंगी नजर

Add Zee News as a Preferred Source

अब ईशा सिंह एकता कपूर के नए रियलिटी शो 'बेकाबू' में नजर आने वाली हैं. शो का प्रोमो लॉच हो चुका है. शो सुपरनैचुरल शक्तियां रखने वाले दो लोगों पर आधारित है. इसमें राक्षस और परी के के दरमियान मुकाबला दिखाया जाएगा. ईशा सिंह परी का किरदार अदा करेंगी.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी लड़की ने किया सनी लियोनी के गाने पर जबरदस्त डांस, वायरल हो रहा Video

 

सा रहा ईशा का करियर?

ईशा के करियर पर अगर नजर डालें तो उन्हें बहुत ज्यादा पॉपुलारिटी नहीं मिली है. उन्होंने भोपाल से पढ़ाई की है. उनके अंकल ने उन्हें एक्टिंग में करियर बनाने की सलाह दी. कई बार नाकामी हाथ लगने के बाद उन्हें 2015 में एक काम मिला. इसके बाद वह 'इश्क का रंग सफेद' में नजर आईं. इसके बाद उन्होंने 'इश्क सुभान अल्लाह' में एक्टिंग की. उन्होंने 16 साल की उम्र से ही एक्टिंग में अपना हाथ अजमाना शुरू कर दिया. 

एका का मिला साथ

लेकिन अब ईशा को एकता का साथ मिला है. एकता कपूर ने कई लड़कियों को जमीन से उठा कर आसमान पर पहुंचा दिया है. उनकी बदौलत कई एक्ट्रेसेस बॉलीवुड तक पहुंच गई हैं. उम्मीद की जा रही है कि अब ईशा के करियर में उछाल आए.

Zee Salaam Live TV:

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news