Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1598051
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटHera Pheri 3: संजय दत्त ने फिल्मे में अपनी एंट्री पर लगाई मुहर, जानिए क्या कुछ बोले बाबा

Hera Pheri 3: संजय दत्त ने फिल्मे में अपनी एंट्री पर लगाई मुहर, जानिए क्या कुछ बोले बाबा

Sanjay in Hera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी-3 का इंतेजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अब इस फिल्म में बाबा यानी संजय दत्त की एंट्री हो चुकी है. 

Hera Pheri 3: संजय दत्त ने फिल्मे में अपनी एंट्री पर लगाई मुहर, जानिए क्या कुछ बोले बाबा

Sanjay Dutt, Hera Pheri-3: बॉलीवुड की ब्लॉकपस्टर फिल्म हेराफेरी का फैंस बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं. इस बीच फिल्म का इंतेजार करने वाले फैंस की खुशी दोगुनी हो गई क्योंकि दिग्गज एक्टर संजय दत्त ने इस फिल्म अपनी एंट्री पर मुहर लगा दी है. अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म में संजय दत्त की एंट्री से फैंस की तादाद में इज़ाफा हो गया है. बताया जा रहा है कि संजय दत्त कहानी के विलेन रवि किशन के बड़े भाई का किरदार निभाएंगे. 

संजय दत्त खुद को इस फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशनसीब कह रहे हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात चीत करते हुए हेराफेरी के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात बताई. संजय दत्त ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि यह मजेदार फ्रेंचाइजी है. फिरोज और मेरा रिश्ता भी काफी पुराना है. इसके अलावा फिरोज नाडियावाला ने भी कहा कि अक्षय कुमार, संजय दत्त और परेश रावल के साथ काम करना शानदार अनुभव है.

21 साल में बोल्ड हुईं Jannat Zubair, ब्लैक आउटफिट में बरपाया कहर

Add Zee News as a Preferred Source

संजय दत्त से पहले फिल्म में एंट्री को लेकर सुनी शेट्टी ने एंट्री पर मुहर लगाई थी. शेट्टी ने अपने पोस्ट में कहा था,"तो हेरा फेरी-3 आखिरकार बन रही है! परेशजी और अक्की के साथ सेट पर वापस आने के लिए तैयार हूं."

काबिले जिक्र है कि फरहाद सामजी फिल्म के तीसरे पार्ट की डायरेक्शन करेंगे. पहले खबरें थीं कि अनीस बज्मी फिल्म का निर्देशन करने वाले थे, लेकिन बाद में खबर कुछ और ही आई. बताया जा रहा है कि डायरेक्टर और मेकर्स कुछ शर्तों पर असहमत थे. फैंस खुश हैं कि हेरा फेरी 3 लंबे समय के बाद शानदार तिकड़ी के साथ वापसी कर रही है. 

ऑस्कर जीतने वाले पहले मुस्लिम के साथ दिखेंगी दीपिका पादुकोण! जानिए कौन हैं रिज अहमद

ZEE SALAAM LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news