Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1627611
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटसलमान खान को कहा था सिद्धू की तरह तुम्हारा भी अंत होगा, हुआ गिरफ्तार

सलमान खान को कहा था 'सिद्धू की तरह तुम्हारा भी अंत होगा', हुआ गिरफ्तार

Salman Khan Death Threat: हाल ही में एक्टर सलमान खान को एक शख्स ने धमकी भरा ईमेल भेजा. इस शख्स को मुंबई पुलिस ने राजस्थान से पकड़ लिया है. पुलस ने सलमान को धमकी मिलने के बाद लॉरेंस बिशनोई गैंगे के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

सलमान खान को कहा था 'सिद्धू की तरह तुम्हारा भी अंत होगा', हुआ गिरफ्तार

Salman Khan Death Threat: हाल ही में एक शख्स ने एक्टर सलमान खान को धमकी भरा मेल किया था. मुंबई पुलिस ने इस शख्स को राजस्थान से हिरासत में लिया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राजस्थान के रहने वाले व्यक्ति को बांद्रा थाने की टीम ने पकड़ा और उसे मुंबई लाया जा रहा है.

धमकी भरे ई-मेल के बारे में हाल में बांद्रा थाने में प्रशांत गुंजालकर द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस के अनुसार, गुंजालकर अक्सर सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर जाते हैं और फिल्म क्षेत्र से जुड़ी एक कंपनी चलाते हैं. 

पुलिस ने कहा था कि जब गुंजालकर हाल में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के कार्यालय में मौजूद थे, तो उन्होंने देखा कि ‘रोहित गर्ग’ नामक आईडी से एक ईमेल प्राप्त हुआ. ईमेल भेजने वाले ने हिंदी में लिखा, ‘‘गोल्डी भाई (गैंगस्टर गोल्डी बराड़) मामले को बंद करने के लिए सलमान खान से आमने-सामने बात करना चाहते थे. अगली बार, झटका देखने को मिलेगा.’’

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: मुसलमानों के लिए आरक्षण बहाल करेगी कांग्रेस, कर्नाटक चुनाव से पहले रखी ये शर्त

अधिकारी ने कहा, ‘‘मामले की विस्तृत तकनीकी जांच के बाद, पुलिस को आरोपी व्यक्ति के ठिकाने के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद एक टीम राजस्थान भेजी गई और उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया.’’ उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम अभिनेता को धमकी देने के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

Zee Salaam Live TV:

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news