)
Aamir Khan News: बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर जिसे मिस्टर 'परफेक्शनिस्ट' के नाम से भी जाना जाता है, आमिर खान हमेशा खेलों से जुड़ी फिल्म बनाते हैं, और उस फिल्म में दिखाते हैं की लड़कियां किसी से कम नहीं होती. वह भी वो हर एक काम कर सकती है, जो पुरुष कर सकता है. इनके फिल्मों का खेलों से गहरा जुड़ाव दिखता है. उन्होंने लोगों को हिंट दे दिया है कि उनकी आने वाली अगली फिल्म भी खेल के ऊपर ही होगी.
इंटरव्यू में टेनिस पर चर्चा किया
आमिर खान ने कई फिल्म खेल पर बनाई है. उनकी 'दंगल' फिल्म जिसमें कुश्ती की कहानी दिखाई गई थी. वहीं 'लगान' फिल्म जो क्रिकेट पर आधारीत थी, और फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में आमिर खान एथलीट के किरदार में नजर आएं थे. उन्होंने एक इंटरव्यू के दोरान अपनी अगली फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि अगर टेनिस के उपर कोई अच्छी कहानी मिलेगी तो मैं उसपर फिल्म बनाने के लिए तैयार हूं.
कोच के किरदार में नजर आएंगो आमिर खान
आमिर खान अभी फिल्म 'सितारे जमीन पर' में काम कर रहे हैं. यह भी खेल से जुड़ी हुई फिल्म है. इस फिल्म में आमिर खान कोच के किरदर में नजर आ रहे हैं. ऐसे बच्चे जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं उनके यह कोच बने हुए हैं. आमिर खान का खेल से बहुत गहरा जुड़ाव है. वह हमेशा ऐसे ही फिल्म बनाते हैं, जिसे देख कर लोगों को भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है. आगे भी आमिर खान का खेल से जुड़ाव बना रहेगा.
सभी फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा खेल था
उन्होंने कहा की किसी भी फिल्म को दिलचस्प बनाने के लिए उसकी कहानी और किरदार बहुत ज्यादा मायने रखता है. जब मैं 'दंगल' फिल्म बना रहा था तो मेरी प्राथमिकता कुश्ती नही थी. फिल्म 'लगान' करने के समय भी हमारी प्राथमिकता क्रिकेट नहीं थी. मैंने हर कहानी को रचनात्मक व्यक्ति के रूप में सोच कर किया है, लेकिन उस कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा खेल था, जिसने इस कहानी को और बेहतर बना दिया.
खेल हमें कड़ी मेहनत करना सिखाती है
आमिर खान ने कहा की मैं अपनि अगली फिल्म टेनिस पर बनाना चाहता हूं, और उस पर कोई अच्छी कहानी के तलाश में लगा हूं, जैसे मुझे कोई अच्छी कहानी मिलता है, तो मैं इस पर फिल्म बनाऊंगा. उन्होंने कहा मैं खेल को इसलिए पसंद करता हूं, क्योंकि खेल से हमें बहुत कुछ सिखने को मिलता है, एक गेंद हमारी पूरी दुनियां बदल सकती है. खेल हमें जुनून कड़ी मेहनत के साथ हार को स्वीकार करना सिखाती है. ऐसी फिल्म को सभी लोग पसंद करते हैं जिसमें सभी के लिए कुछ सीख हो.