Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1624131
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटबीवी से समझौते के लिए तैयार हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रखी ये शर्त

बीवी से समझौते के लिए तैयार हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रखी ये शर्त

Nawazuddin Siddiqui and Alia: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बीवी से एक शर्त पर समझौता करने को कहा है. उनका कहना है कि अगर वह एक बार अपने बच्चों से मिल लेती हैं तो वह बंदीप्रत्यक्षीकरण याचिका वापस ले लेंगे.

बीवी से समझौते के लिए तैयार हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रखी ये शर्त

Nawazuddin Siddiqui and Alia: नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अपनी बीवी आलिया से काफी दिन से विवाद चल रहा है इसलिए वह चर्चा में हैं. दोनों का विवाद यूं तो अदालत में चल रहा है, लेकिन इसमें नए नए अपडेट आते रहते हैं. दोनों एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर संदेश लिखते हैं. दोनों के मामले में बड़ा अपडेट ये है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी आपने बच्चों से मिलना चाहते हैं. इसके लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अदालत से अपनी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका वापस लेना को भी राजी हैं.

बच्चों से मिलना चाहते हैं नवाज

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉम्बे हाइकोर्ट से कहा है कि वह एक बार अपने बच्चों से मिलना चाहते हैं. इसके बाद वह अपनी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका वापस ले लेंगे. नवाज के वकील के मुताबिक उनके बच्चे दुबई के स्कूल से गायब थे. नवाज उनसे मिल नहीं पा रहे हैं. यही वजह है कि उन्हों बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी. वकील के मुताबिक नवाज अपने बच्चों से काफी वक्त से नहीं मिले हैं. अगर नवाज की बीवी आलिया बच्चों को नवाज से मिलवा देती हैं तो वह अपनी अर्जी वापस ले लेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: Photos: ये हैं बिना कपड़ों के अमेरिका की सड़कों पर घूमने वाली एक्ट्रेस, इस बीमारी से हैं पीड़ित

नवाज के घर पर थीं उनकी बीवी

नवाज के वकील के पक्ष रखने के बाद आलिया के वकील ने अपने पक्ष रखते हुए कहा कि "यह याचिका निष्फल थी क्योंकि जब इसे दायर किया गया था तो मेरी क्लाइंट दोनों बच्चों के साथ अभिनेता की मां के बंगले में रह रही थीं. मेरी क्लाइंट मामले को निपटाने के लिए तैयार हैं. लेकिन जब वह बच्चों के साथ अभिनेता की मां के घर पर रह रही थीं, तो यह कैसे हो सकता है कि वह नहीं जानते थे कि बच्चे कहां हैं? वह अपने बच्चों से मिलने के लिए फ्री हैं. कभी भी मिल सकते हैं, लेकिन वह खुद ही उनसे नहीं मिल रहे हैं."

Zee Salaam Live TV:

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news