Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1578754
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटइस दिग्गज एक्ट्रेस ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, कहा- इस्लाम के रास्ते पर चलूंगी

इस दिग्गज एक्ट्रेस ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, कहा- इस्लाम के रास्ते पर चलूंगी

पाकिस्तानी उभरी हुई एक्ट्रेस अनम फैयाज ने शोबिज को अलविदा कह दिया है. उन्होंने कहा है कि वो इस्लाम के रास्ते पर चलेंगे. सभी से दुआओं को उम्मीद है. 

इस दिग्गज एक्ट्रेस ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, कहा- इस्लाम के रास्ते पर चलूंगी

Anum Fayyaz: हिंदुस्तान और पाकिस्तान में कई फिल्मी हस्तियां हैं जिन्होंने शोबिज को इस्लाम के लिए अलविदा कह दिया. हाल ही में पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनम फैयाज ने इस्लाम की खातिर शोबिज इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. अनम, जिन्होंने कई मशहूर नाटकों में अभिनय का सार दिखाया है, ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए शोबिज इंडस्ट्री से खुद को अलग करने का ऐलान किया है. 

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि 'यह संदेश लिखना बहुत मुश्किल है, आप सभी ने मेरे मीडिया करियर में मेरा साथ दिया लेकिन अब मैंने शोबिज इंडस्ट्री छोड़ने और इस्लाम के मुताबिक जीने का फैसला किया है.' अनम ने फैंस से गुज़ारिश की है कि वे उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें. इसके अलावा उन्होंने यह भी लिखा कि आपके कभी ना खत्म होने वाले प्यार और समर्थन का बहुत-बहुत शुक्रिया. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@anumfayyazofficial)

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब हो कि अनम लंबे समय से एक्टिंग करती नजर नहीं आई थीं, वहीं इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में वह हिजाब में नजर आ रही थीं. अनम ने 2016 में असद अनवर से शादी की थी, इस जोड़े का एक बेटा भी है. अनम और असद अनवर की शादी की मक्का-मुकर्रमा में हुई थी.  

उनके काम की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री के कई अहम ड्रामों में काम किया है. उन्होंने 'अहमद हबीब की बेटियां', 'मेरी मां', 'इश्क इबादत', और 'परवरिश' जैसे ड्रामों में काम किया है. 

याद रहे कि बॉलीवुड से भी सना खान ने इस्लाम की खातिर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था. उनके इस कदम पर उन्हें कई जगह निशाना बनना पड़ा तो कई जगह पर तारीफ भी हुई थी. 

ZEE SALAAM LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news