Jhalak Dikhhla Jaa : कौन- कौन से टीवी स्टार्स ठुमकों से जीतेंगे आपका दिल? देखें पूरी लिस्ट

Published: Aug 26, 2022, 02:55 PM IST|Updated: Aug 26, 2022, 02:55 PM IST

Jhalak Dikhhla Jaa 10: कलर्स टीवी का बेहतरीन डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' ने दस्तक दे दी है. 'झलक दिखला जा' अपने नए सीज़न के साथ पांच साल बाद वापसी कर रहा है. बता दें 'झलक दिखला जा 10' आपके टीवी स्क्रीन पर 3 सितंबर से कलर्स चैनल पर आने वाला है. हाल ही में शो में मौजूद सभी सितारों का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है. शो को इस बार करण जौहर (Karan Johar), नोरा फतेही (Nora Fatehi) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) जज करेंगे, जबकि मनीष पॉल (Manish Paul) शो को होस्ट करते नजर आएंगे. जानें कौन-कौन हैं शो का हिस्सा?