Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1254754
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटRakhi Sawant बोलीं मैं दूंगी एक पैगम्बर को जन्म, वीडियो हो रहा है वायरल

Rakhi Sawant बोलीं 'मैं दूंगी एक पैगम्बर को जन्म', वीडियो हो रहा है वायरल

Rakhi Sawant Statement: राखी सावंत अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. उनका यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. दरअसल इस वीडियो में राखी सावंत कहती नजर आ रही हैं कि वह एक मसीहा एक पैगम्बर को जन्म देंगी.

Rakhi Sawant बोलीं 'मैं दूंगी एक पैगम्बर को जन्म', वीडियो हो रहा है वायरल

Rakhi Sawant Statement: राखी सावंत कुछ ना कुछ ऐसी हरकते करती रहती हैं जिस से वह सुर्खियों में बनी रहें. वह अकसर ऐसे बयान देती रहते हैं जिस से वह सुर्खियों में आ जाती हैं. हालही में उनका एक बयान इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. कुछ राखी सावंत इस बयान को लेकर ट्रोल कर रहे हैं तो इसे मजाक में ले रहे हैं.

राखी सवंत बोलीं पैगम्बर को दूंगी जन्म

राखी सावंत का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे इंस्टाबॉलिवुड नाम के एक पेज ने शेयर किया है. वीडियो में राखी कहती दिखाई दे रही हैं कि मैं एक पैगम्बर को जन्म दूगी. उनकी यह बात सुनकर सब हसने लगते हैं. राखी कहती हैं- 'गॉड ने कहा कि मैं एक मसीहा, एक पैगम्बर को जन्म दूंगी. मेरे बच्चे आने वाले हैं वह सभी को सुधार देंगे.' दरअसल राखी यह मजाक रोड साइड खड़े लोगों से करती दिखाई दे रही हैं. 

राखी ने वीडियो में अपने पेट में दो गुब्बारे लगाए हुए हैं. जिसको लेकर वह लोगों से मजाक करती नजर आ रही हैं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. इस पर लोग खूब कमेंटबाजी भी करते दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें अकसर बॉलिवुड पैपराजीज स्पॉट होती रहती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

लोग कर रहे हैं खूब कमेंट्स

कमेंट बॉक्स में कुछ लोग उनके इस बयान का काफी मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ इसकी आलोचना कर रहे हैं. इसके अलावा कुछ लोगों ने तो राखी सावंत को ट्रीटमेंट की भी सलाह दे दी. राखी के इस वीडियो को 46 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. आपको बता दें राखी सावंत आजकल आदिल खान को डेट कर रही हैं दोनों अकसर एक साथ मस्ती करते हुए स्पॉट होते रहते हैं.

आदिल खान दुर्रानी एक बिजनेसमैन हैं. वह राखी के साथ रिलेशनशिप के चर्चाओं के बाद सुर्खियों में आए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदिल का जन्म मैसूर में हुआ था. आदिल कई स्टेट लेवन शूटिंग कॉम्पिटीशन में भी हिस्सा ले चुके हैं.

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news