)
Sanjay Dutt Birthday: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त जो अपनी एक्टिंग के वजह से सुर्खियों में रहते हैं. आज यानी 29 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके इस खास मौके पर उनके फैंस बधाई दे रहे हैं. इस बीच उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने भी संजय दत्त को जन्मदिन की बधाई दी हैं. इसके अलावा उनकी बेटी त्रिशाला दत्त ने अपने पिता के जन्मदिन को खास बनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं.
स्पेशल बर्थडे विश की मान्यता दत्त
मान्यता दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर संजय दत्त के लिए आज यानी 29 जुलाई को स्पेशल बर्थडे का एक वीडियो शेयर किया है. इस तस्वीर में उन्होंने संजय दत्त के साथ कुछ खास पलों की तस्वीरें शेयर की है, और इसपर लिखा है, "मेरे जिवन साथी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई.
संजय की पत्नी ने एक पोस्ट लिखा
संजय की पत्नी मान्यता दत्न ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "आप सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि और भी कई लोगों के लिए अनमोल और खास है. जो आपसे पूरे दिल से प्यार करते हैं, आपको ढ़ेर सारा प्यार देते हैं. इसके अलावा एक्टर की बड़ी बेटी त्रिशाल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पिता संजय दत्त के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर की है. त्रिशाल ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "आई लव यू पॉप्स हैप्पी बर्थडे".
इन फिल्मों में नजर आएंगे संजय दत्त
संजय दत्त लगभग 40 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. इनके फिल्म को लोग खूब पसंद करते हैं. फिलहाल वह अजय देवगन, मृना ठाकुर और कुब्रा सैत के साथ एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदाग 2' में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा 'द गुड महाराजा', 'मुन्ना भाई 3','घुड़चढ़ी', और 'मास्टर-ब्लास्टर' में नजर आएंगे. इनमें से कुछ फिल्म 2024 में रिलीज होगी तो कुछ फिल्म साल 2025 में रिलाज होगी.