Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1555598
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटSidharth और Kiara की शादी में कौन होगा शामिल? गेस्ट लिस्ट में टॉप पर है इस शख्स का नाम

Sidharth और Kiara की शादी में कौन होगा शामिल? गेस्ट लिस्ट में टॉप पर है इस शख्स का नाम

Sidharth Kiara Marriage: सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है. उनकी प्री वेडिंग के फंक्शन की शुरूआत होने वाली है. इससे पहले गेस्ट लिस्ट के कुछ नाम सामने आए हैं. पढ़ें परी खबर

Sidharth और Kiara की शादी में कौन होगा शामिल? गेस्ट लिस्ट में टॉप पर है इस शख्स का नाम

Sidharth Kiara Marriage: सिद्धार्थ मलहोत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों एक दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कियारा और सिद्धार्थ 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. कपल की शादी की तैयारियां खूब ज़ोरो शोरो से चल रही है. जिसके बाद अब गेस्ट लिस्ट सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहिद कपूर और मीरा राजपूत शादी अटैंड करने वाले हैं.

सिद्धार्थ-कियारा की शादी की गेस्ट लिस्ट

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी 6 फरवरी, 2023 को राजस्थान के एक ग्रांड पैलेस होटल में होगी. इसके अलावा लगभग 100-125 लोगों की एक गेस्ट लिस्ट फाइनल हो गई है. शादी के लिए लग्जरी कारें बुक की गई हैं और कई रूम्स भी बुक कर दिए गए हैं. उनकी गेस्ट लिस्ट में मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, ईशा अंबानी और अन्य शामिल हैं.

कियारा के अच्छे दोस्त हैं शाहिद कपूर

शाहिद और कियारा एक अच्छे दोस्त हैं. इसका सबूत अक्सर उनके पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया पर देखने को मिला है. आपको बता दें शाहिद कपूर ने करण जौहर के फेमस शो में कियारा की टांग खिचाई की थी. जिसके बाद उन्होंने अपनी और सिद्धार्थ की शादी को लेकर कई बाते बताई थीं. कुछ समय पहले, जब कियारा के भाई, मिशाल आडवाणी ने अपने नए म्यूजिक वेंचर की घोषणा की थी, तो शाहिद ने खुलकर उन्हें बधाई दी थी और विंक इमोजी के साथ सिद्धार्थ और कियारा के रिश्ते पर एक मजेदार संकेत छोड़ा था.

Add Zee News as a Preferred Source

3 फरवरी से शुरू हो रहे हैं प्री वैडिंग फंक्शन्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी और प्री-वेडिंग समारोह 3 फरवरी, 2023 से शुरू होंगे और तीन दिन लंबे होंगे. प्री-वेडिंग फंक्शंस में मेहंदी, हल्दी और संगीत शामिल होंगे, जिसके बाद 6 फरवरी, 2023 को उनकी शादी होगी

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news