Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1594906
Zee SalaamZee Salaam हेल्थCaffeine Side Effects: कैफीन शरीर के लिए है बेहद घातक, पढ़ ले एक बार ये नुकसान

Caffeine Side Effects: कैफीन शरीर के लिए है बेहद घातक, पढ़ ले एक बार ये नुकसान

Caffeine Side Effects: कैफीन कॉफी, चाय और सोफ्ट ड्रिंक में पाया जाता है. ये शरीर के लिए काफी नुकसानदेह माना जाता है. आज हम आपको कैफीन के नुकसान बताने वाले हैं...तो चलिए जानते हैं.

Caffeine Side Effects: कैफीन शरीर के लिए है बेहद घातक, पढ़ ले एक बार ये नुकसान

Caffeine Side Effects: कैफीन एक ऐसी चीज है जिसकी लोगों को अकसर आदत पड़ जाती है. ये कोई हेल्दी ऑप्शन नहीं माना जाता है. एक्सपर्ट्स लिमिट में कैफीन का सेवन करने की सलाह देते हैं. कैफीन की मात्रा शरीर में ज्यादा होने से तरह-तरह की समस्या पैदा होने लगती है. इसे ज्यादा लेने से कैफीन पॉयजिनिंग भी हो सकती है. कैफीन सोफ्ट ड्रिंक, चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक में होती है. ऐसे में आज हम आपको कैफीन के नुकसान बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं.

कैफीन के नकुसान- Side Effects of Caffiene

पेट खराब होना

कैफीन पेट खराब कर देता है. अधिक मात्रा में कैफीन लेने से पेट गैस बनती है, पाचनक्रिया खराब होती है और उल्टी दस्त भी हो सकते हैं. ऐसे में एक्सपर्ट्स कैफीन कम लेने की सलाह देते हैं.

पानी की कमी

कैफीन ज्यादा लेने से शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है. जब आप कैफीन लेते हैं तो पेशाब ज्यादा आत है. जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है.

Add Zee News as a Preferred Source

सिर दर्द और नींद ना आना

जो लोग ज्यादा कैफीन लेते हैं उन्हें अकसर नींद ना आने की समस्या हो जाती है. कैफीन दिमाग के उस हिस्से को एक्टव कर देता है जो नींद लाने का काम करता है. हालांकि कैफीन का असर कुछ लोगों में उल्टा देखा गया है. कुछ लोगों में कैफीन नींद लाने का भी काम करता है. लेकिन ऐसे लोगों की तादाद काफी कम है.

थकान रहना

जो लोग किसी भी माध्यम से कैफीन ज्यादा लेते हैं उनते शरीर हमेशा थका हुआ महसूस करता रहता है. लत होने के कारण एक वक्त के बाद शरीर कैफीन की डिमांड करने लगता है और फिर काम में मन नहीं लगता है और आलस आती है.

हार्ट के लिए नुकसानदेह

कई रिसर्च में देखा गया है जो लोग ज्यादा कैफीन लेते हैं. उनमें हार्ट अटैक का खतरा 60 फीसद तक बढ़ जाता है. हालांकि कम मात्रा में कैफीन लेना एकदम उचित है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news