Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1610163
Zee SalaamZee Salaam हेल्थसर्दी, खांसी और जुकाम से बचाएंगे ये सूप, घर पर रखी इन चीजों से करें तैयार

सर्दी, खांसी और जुकाम से बचाएंगे ये सूप, घर पर रखी इन चीजों से करें तैयार

Soup for Better Helth: बदलते मौसम में हम कई परेशानियों का सामना करते हैं. ऐसे में कुछ खाने हैं जो आपको मौसमी बीमारियों से बचा सकते हैं. इन्हें आप बहुत आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं.

सर्दी, खांसी और जुकाम से बचाएंगे ये सूप, घर पर रखी इन चीजों से करें तैयार

Soup for Better Helth: इन दिनों मौसम बदल रहा है. ऐसे में हर किसी को सर्दी, जुकाम, खांसी और कई तरह की दिक्कतें पेश आ रही हैं. ऐसे में लोगों को डॉक्टर से मिलने और अच्छी डाइट लेने की सलाह दी जाती है. ऐसे में लोगों को ये भी सलाह दी जाती है कि वह ऐसा खाना खाएं जो आपकी इम्युनिटी बूस्ट करे. अगर आपको सर्दी और खांसी है तो आपको गर्म तरल पदार्थों की जरूरत होती है. इसीलिए हम आपके लिए कुछ सूप लेकर आए हैं जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और अपनी इम्युनिटी बूस्ट कर सकते हैं. 

गाजर और अदरक सूप
इस सूप में अदरक गाजर के अलावा कुछ सब्जियां होती हैं. गाजर में विटामिन A,C और B6 होता है जो आपकी इम्युनिटी बूस्ट करता है. अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनिरल होते हैं. ये सूप आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Healthy Food: खाने में शामिल करें ये 4 चीजें, हमेशा रहेंगे बीमारियों से दूर

Add Zee News as a Preferred Source

लहसुन का सूप
अगर आप लहसुन को पसंद करते हैं तो यह सूप आपके लिए है. इस सूप की खास बात ये है कि आप अपने आप से कोई भी सब्जी इसमें डाल सकते हो. इसमें आप गाजर, बंद गोभी, प्याज, मटर, और कॉर्न डाल सकते हो. लहसुन में स्वस्थ सल्फ्यूरिक यौगिक होते हैं जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं. 

टमाटर का सूप
अगर आपको टमाटर का सूप पसंद है, तो इसे जरूर ट्राइ करें. यह सूप काली मिर्ट, अदरक और दालचीनी से बनाया जाता है. काली मिर्च को लंबे समय से फ्लू के लक्षणों को कम करने के लिए एक बेहतरीन मसाला माना जाता रहा है. रोजाना इस्तेमाल होने वाले इस मसाले में कई एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. जहां तक टमाटर की बात है, तो उनमें विटामिन सी और लाइकोपीन होता है. यह आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाता है. यह सूप बनाने में बेहद आसान है और कुछ ही मिनट में बन कर तैयार हो जाता है.

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news