Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2366367
Zee SalaamIsrael Hamas Warमध्य पूर्व में खून-खराबे का अंदेशा; भारतीय से इन दो देशों को फ़ौरन छोड़ने की अपील!

मध्य पूर्व में खून-खराबे का अंदेशा; भारतीय से इन दो देशों को फ़ौरन छोड़ने की अपील!

Iran Israel: हमास और हिजबुल्लाह के नेताओं की हत्या के बाद मध्य पूर्व में जबरदस्त तनाव आ गया है. ऐसे में मध्य पूर्व में भारतीयों के लिए एलर्ट जारी किया गया है. भारतीयों को लेबनान न जाने के लिए कहा गया है.

मध्य पूर्व में खून-खराबे का अंदेशा; भारतीय से इन दो देशों को फ़ौरन छोड़ने की अपील!

Iran Israel: ईरान, हमास और हिजबुल्लाह के शीर्ष नेताओं की हत्या का बदला लेने की कसम खाने के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है. इजराइल ने मंगलवार को बेरूत में हिजबुल्लाह कमांडर फुआद शुकर को मार गिराया. इस कदम को उसने पिछले हफ्ते गोलान हाइट्स पर घातक रॉकेट हमले का जवाब बताया. इसके कुछ ही घंटों बाद हमास नेता इस्माइल हनीयाह की ईरान की राजधानी में हत्या कर दी गई, जबकि हिजबुल्लाह कमांडर फुआद शुकर की पिछले महीने लेबनान में एक हमले में मौत हो गई.

कई देश हुए शामिल
हमास और हिजबुल्लाह नेताओं की हत्याएं गाजा युद्ध के दौरान क्षेत्रीय तनाव को बढ़ाने वाली कई बड़ी घटनाओं में से नई हैं. इस जंग में सीरिया, लेबनान, इराक और यमन में ईरान समर्थित समूह शामिल हो गए हैं. इस घटना ने भारत और कई दूसरे देशों को इस इलाके में सावधानी से कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है. इस क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बाद इजराइल में भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है. 

भारतीय को लेबनान छोड़ने की सलाह
इजराइल में भारतीय नागरिकों के लिए यह सलाह बेरूत में भारतीय दूतावास की तरफ से भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक लेबनान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दिए जाने के एक दिन बाद आई है. भारतीयों को लेबनान छोड़ने की भी सलाह दी. एयर इंडिया ने कल इजराइल के तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों को भी तत्काल प्रभाव से 8 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने गुरुवार देर रात कहा कि वह क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर "बहुत चिंतित" हैं, उन्होंने कहा कि हनीया की हत्या से स्थिति में "कोई मदद नहीं मिली".

Add Zee News as a Preferred Source

इजरायल ने दिया जवाब
इज़राइल ने कहा कि शुकर की हत्या पिछले सप्ताह गोलान हाइट्स पर घातक रॉकेट हमले की प्रतिक्रिया थी, लेकिन उसने अपने विरोधियों को चेतावनी दी कि उन्हें किसी भी "आक्रामकता" के लिए "बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी". प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, "इज़राइल रक्षात्मक और आक्रामक दोनों ही तरह के किसी भी परिदृश्य के लिए बहुत उच्च स्तर की तैयारी कर रहा है."

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news