WWE में धमाल मचाने के लिए तैयार है हिंदुस्तान का आरिफ खान! द ग्रेट खली ने दिया नया नाम

Published: Jan 28, 2021, 12:49 PM IST|Updated: Jan 28, 2021, 05:08 PM IST

रामबन/राजा रहबर जमाल: जुनूनी इरादों से मनचाही मंजिल तक पूरी शिद्दत से पहुंचा जा सकता है. इस बात को जम्मू-कश्मीर के नौजवान ने साबित कर दिखाया है. जी हां, जम्मू के जिला रामबन के रहने वाले आरिफ खान (Arif Khan) आजकल अपने सपने को जी रहे हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही दुनिया भर में मशहूर वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंटस (WWE) की दुनिया में जम्मू-कश्मीर के रामबन जिला के गांव नील का छह फीट से ऊंची कद-काठी वाला बादशाह खान रेसलिंग रिंग में प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को धूल चटाते हुए नजर आएगा.