Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam684462
Zee SalaamZee Salaam ख़बरें कश्मीर सेसिक्योरिटी फोर्सेज़ को मिली बड़ी कामयाबी, कुपवाड़ा से तीन दहशतगर्द गिरफ्तार

सिक्योरिटी फोर्सेज़ को मिली बड़ी कामयाबी, कुपवाड़ा से तीन दहशतगर्द गिरफ्तार

एसएसपी कुपवाड़ा श्रीराम अंबकार ने बताया कि इन तीनों नौजवानों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुश्तर्का फोर्सेज़ की तलाशी मुहिम चलाई गई.

फोटो बशुक्रिया ANI
फोटो बशुक्रिया ANI

श्रीनगर: फौज को यौमे इंसदाद-ए-दहशतगर्दी (आतंकवाद विरोधी दिवस) के मौके पर एक बड़ी कामयाबी मिली है. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में फौज ने तीन मकामी दहशतगर्दों को गिरफ्तार किया. यह तीनों हाल ही में दहशतगर्दाना तंज़ीम में शामिल हुए थे. इन तीनों की सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही थी. जिसके बाद ज़िले के सोगम से फोर्स ने इन तीनों को गिरफ्तार किया है. 

एसएसपी कुपवाड़ा श्रीराम अंबकार ने बताया कि इन तीनों नौजवानों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुश्तर्का फोर्सेज़ की तलाशी मुहिम चलाई गई. इस दौरान हल्की गोली बारी भी हुई लेकिन फौज इन तीनों को पकड़ने में कामयाब रही. दहशतगर्दों के पास से हथियार और गोला बारुद भी बरामद हुआ है. उन्होंने आगे बताया कि इन तीनों में दो लालपोरा इलाके के और एक दहशतगर्द करालपोरा कुपवाड़ा का रहने वाला है. 

Zee Salam Live Tv

TAGS

Trending news