Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2485589
Zee SalaamMuslim WorldTürkiye News: तुर्किये में सरकारी एयरोस्पेस पर आतंकी हमला, 4 की मौत

Türkiye News: तुर्किये में सरकारी एयरोस्पेस पर आतंकी हमला, 4 की मौत

Türkiye News: यूएवी ने तुर्किये को देश में और इराक में सीमापार कुर्दिश आतंकवादियों के खिलाफ उसकी लड़ाई में बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Türkiye News: तुर्किये में सरकारी एयरोस्पेस पर आतंकी हमला, 4 की मौत

Türkiye News: तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोआन ने कहा कि देश की सरकारी एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी ‘तूसास’ के परिसर पर आज यानी को किए गए एक हमले में हमलावरों ने विस्फोट किए और गोलीबारी की जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई दूसरे घायल हो गए. गृह मंत्री अली येर्लिकाया ने बताया कि कम से कम दो हमलावर मारे गए हैं. 

रूस के राष्ट्रपति ने जताया दुख
रूस के कजान में ब्रिक्स बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान एर्दोआन ने कहा, ‘‘हमारे चार लोग शहीद हुए हैं और 14 घायल हो गए हैं. मैं इस जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं.’’ वहीं, पुतिन ने हमले पर उनसे संवेदना जताई है. 

 मेयर सेलिम सिरपानोग्लुम ने क्या कहा?
कहरमकजां जिले के मेयर सेलिम सिरपानोग्लुम ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि राजधानी अंकारा के बाहरी इलाके में स्थित कंपनी पर हमले से उत्पन्न स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन वे अधिक जानकारी नहीं दे सके. यह स्पष्ट नहीं है कि इस हमले के पीछे कौन हो सकता है. कुर्दिश आतंकवादियों, इस्लामिक स्टेट समूह और वाम चरमपंथियों ने अतीत में देश में हमले किए हैं. हमले की सुरक्षा कैमरे से ली गई तस्वीरें टेलीविजन पर प्रसारित की गईं. इसमें सादे कपड़े पहना एक व्यक्ति एक बैग लिये हुए और एक असॉल्ट राइफल पकड़े हुए दिख रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

तुर्की मीडिया ने कहा कि एक महिला सहित तीन हमलावर एक टैक्सी में परिसर के एंट्री गेट पर पहुंचे. हमलावरों ने हमला करने के लिए हथियार लिया हुआ था. उन्होंने टैक्सी के पास में एक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट किया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और वे परिसर में घुस गए. 

गोलियों की सुनी गई आवाज
डीएचए समाचार एजेंसी और दूसरे मीडिया ने बताया कि तुर्की सुरक्षा बलों के घटनास्थल आने के बाद गोलियां चलने की कई आवाजें सुनी गईं. परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर उड़ते देखे गए. ‘तूसास’ नागरिक और सैन्य दोनों तरह के विमानों, मानव रहित हवाई यान और दूसरे रक्षा उद्योग और अंतरिक्ष प्रणालियों को डिजाइन, निर्माण और संयोजन करता है. यूएवी ने तुर्किये को देश में और इराक में सीमापार कुर्दिश आतंकवादियों के खिलाफ उसकी लड़ाई में बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 

उपराष्ट्रपति ने क्या कहा?
उपराष्ट्रपति सेवडेट यिलमाज ने कहा कि हमले का लक्ष्य तुर्किये की ‘‘रक्षा उद्योग में सफलता’’ थी. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘यह ज्ञात होना चाहिए कि ये हमले रक्षा उद्योग के वीर कर्मचारियों को रोक नहीं पाएंगे.’’

TAGS

Trending news