Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2275388
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंMP Accident: मातम में बदली शादी की खुशी; ट्रॉली तले आ गए सारे बाराती, 13 लोगों की हो गई मौत

MP Accident: मातम में बदली शादी की खुशी; ट्रॉली तले आ गए सारे बाराती, 13 लोगों की हो गई मौत

Madhya Pradesh Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बड़ा हादसा हो गया. यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी, तभी वह पलट गई. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई.

MP Accident: मातम में बदली शादी की खुशी; ट्रॉली तले आ गए सारे बाराती, 13 लोगों की हो गई मौत

Madhya Pradesh Accident: रविवार को मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा हो गया. मध्य प्रदेश के जिला राजगढ़ में रविवार को ट्रैक्टर पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई. राजगढ़ के पिपलोदी में रविवार रात करीब 8 बजे एक शादी के जुलूस के दौरान यह हादसा हुआ. हादसे में कुल 15 लोग घायल हो गए. समाचार एजेंसी पीटीआई ने जिला प्रशासन के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि जुलूस राजस्थान के मोतीपुरा से कुलमपुर जा रहा था. हादसा राजस्थान की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के राजगढ़ में हुआ.

CM ने किया ट्वीट
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक और मंत्री नारायण सिंह पंवार मौके पर मौजूद थे. उन्होंने कहा, "हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. घायलों का इलाज राजगढ़ के जिला अस्पताल में चल रहा है. कुछ गंभीर रूप से घायल मरीजों को भोपाल रेफर किया गया है." 

राष्ट्रपति ने जताया खेद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत की खबर बहुत दुखद है. मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं."

Add Zee News as a Preferred Source

सतना में बड़ा हादसा
उधर मध्य प्रदेश के सतना में नेशनल हाइवे पर सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. सतना में एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. कार में 5 लोग सवार थे जिनमें से 4 की मौत हो गई है. इसमें एक शख्स की हालत नाजुक बताई जाती है. कार सवार लोग अपना बर्थडे मनाने के लिए रीवा जा रहे थे लेकिन रामपुर बघेलान के पास ही उनकी कार के साथ हादसा हो गया. 

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news