)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से क़त्ल (Murder) का एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने उपने पिता को ही हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया.
बताया जा रहा है कि 22 साला महिला (Kolkata women) पहले अपने पिता को एक रेस्तरां (restaurant) में ले गई और वहां उन्हें खाना खिलाया. फिर शराब पिलाने के बाद कथित रूप से उनका क़त्ल कर दिया. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई.
पुलिस (Kolkata Police) का कहना है कि रविवार की रात को वह महिला पहले अपने पिता को एक रेस्तरां खाना खिलाने के लिए ले गई थी, वहां अपने पिता को शराब भी पिलाई थी. फिर दोनों स्ट्रैड रोड में चडपाल घाट पर सैर के लिए निकल गए. पुलिस ने बताया कि पिता (56) हुगली नदी के किनारे सो गए, तो उसने अपने पिता पर मिट्टी का तेल (केरोसिन) डालकर कथित रूप से ज़िंदा जला दिया.
पूरी घटना सीसीटीवी में हुई क़ैद
पुसिल के मुताबिक, महिला का ये पूरा अमल सीसीटीवी में क़ैद हो गया है. उसके अलावा उस महिला ने अपने जुर्म का एतराफ़ भी कर लिया है.
पिता पर उत्पीड़न का इलज़ाम
पुलिस (Kolkata Police) ने बताया, 'पूछताछ के दौरान उस महिला ने अपने पिता पर उत्पीड़न का इलज़ाम लगाया. उसने पुलिस को बताया कि बचपन में ही उनकी मां का इंतकाल हो गया था, उसके बाद से पिता ने लगातार उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था. फिर उस महिला की शादी के बाद ये सिलसिसा बंद हो गया. शादि टूटने के बाद जब वह वापस घर लौटी तो फिर उत्पीड़न का यह सिलसिला दुबारा शुरू हो गया.
पुलिस (Kolkata Police) फिलहाल महिला की तरफ़ से लगाए तमाम इलज़मों की तफ़्तीश कर रही है. पिता के क़त्ल के आरोपी उस महिला को पहले अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने उस महिला को 29 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया है.
Zee Salam Live TV: