Watch: खुले खेत में लड़की को प्रपोज करने आया लड़का, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
Advertisement

Watch: खुले खेत में लड़की को प्रपोज करने आया लड़का, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

Ladki Ladka Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का लड़की को प्रपोज करने के लिए आता है लेकिन जिस अंदाज से लड़की उसे ना कहती है वह बहुत हंसाने वाला है. 

Girl Boy

Ladka Ladki ka Video: इंटरनेट पर अक्सर कपल या लड़के लड़कियों के फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं. लड़की को प्रपोज करने वाले कई वीडियो फनी होते हैं जो वायरल हो जाते हैं. कई लोग लड़की लड़के के बीच के झगड़े वाले वीडियो भी बनाते हैं. जिसे यूजर काफी पसंद करते हैं. हाल ही में लड़की-लड़के के ताल्लुक से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारल हो रहा है जो काफी मजेदार है. वीडियो में एक लड़का एक लड़की को प्रपोज करने के लिए आता है उसके बाद लड़की जो कहती है उसे सुन कर आपकी हंसी नहीं रुकेगीय.

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गांव का लड़का खुले खेत में एक लड़की को प्रपोज करने के लिए जाता है. लड़की को प्रपोज करने के लिए लड़के के दोस्त उसे उक्साते हैं. लड़का साइकिल से उतर कर हाथ में फूल लेकर लड़की के पास प्रपोज करने के लिए जाता है. पेड़ के सहारे खड़ी लड़की को लड़का आई लव यू बोलता है. लड़की लड़के को देखते ही ना बोल देती है. इसके बाद लड़का मयूज होकर वहां से चला जाता है. इसके बाद इस वीडियो में मेम्स के तौर पर कपिल शर्मा आते हैं. वह बोलते हैं कि 'हम लड़के हैं साहब हमारे साथ ऐसा ही होता है.'

यह भी पढ़ें: Photos: नम्रता मल्ला ने चटक बिकनी में दिखाया सिजलिंग अवतार, परफेक्ट फिगर पर फिदा हुए फैंस

वीडियो में जिस एटीट्यूड से लड़की उस लड़के को ना बोलती है वह अंदाज हंसाने वाला है. वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर लोग बेहतरीन कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि 'कोई बात नहीं भाई दूसरी मिलेगी.' एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि 'हो गया? करवा लिए बेइज्जती? मिल गई तसल्ली?'. एर और यूजर ने लिखा है कि 'कब तक यह सहना होगा?' आप भी देखिए वडियो.

Video:

Trending news