Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2349196

Budget for Youth: सरकार ने बजट 2024 में यूथ के लिए क्या किए बड़े ऐलान? जानें डिटेल

Budget for Youth: बजट 2024 में युवाओं के लिए कई ऐलान किए गए हैं. इंटर्नशिप से लेकर नई नौकरी पाने वाले छात्रों की सरकार मदद करेगी. इसके लिए 2 लाख करोड़ आवंटितकिया गया है.

Budget for Youth: सरकार ने बजट 2024 में यूथ के लिए क्या किए बड़े ऐलान? जानें डिटेल

Budget for Youth: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में अगले पांच सालों में लगभग 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार सृजन का प्रस्ताव रखा है. इसके लिए वित्त मंत्री ने 2 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया है.

1,000 इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को अपग्रेड

इसी प्रकार, रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए नागरिकों को कौशल प्रदान करने के लिए उन्होंने 1.48 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है. पांच सालों की अवधि में 20 लाख युवाओं को कौशल प्रदान किया जाएगा. उन्होंने घोषणा की कि कुल 1,000 इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को अपग्रेड किया जाएगा.

उन्होंने अपने भाषण में प्रस्ताव रखा कि सभी क्षेत्रों में पहली बार नौकरी करने वाले सभी कर्मचारियों को एकमुश्त वेतन दिया जाएगा. पहली बार नौकरी करने वालों को डीबीटी के जरिए पैसा दिया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार पांच साल में एक करोड़ युवाओं को 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

इंटर्न के लिए बड़ा ऐलान

उन्होंने कहा कि इंटर्न्स को वास्तविक जीवन के माहौल से परिचित कराया जाएगा और उन्हें 5000 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा. कम्पनियां प्रशिक्षण तथा प्रशिक्षण लागत का 10 प्रतिशत सीएसआर निधि से वहन करेंगी. सीतारमण ने कहा कि रोजगार, कौशल विकास, एमएसएमई तथा मध्यम वर्ग इस बजट के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में से हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news