Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1623290
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंBJP ने बदले कई राज्यों के प्रदेश प्रमुख; सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष

BJP ने बदले कई राज्यों के प्रदेश प्रमुख; सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष

C P Joshi made BJP Rajasthan unit president Samrat Choudhary Bihar unit chief : भाजपा ने बिहार, राजस्थान, दिल्ली और ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति और उनमें फेरबदल किया है. इसे आने वाले चुनावों के मद्देनजर की गई नियुक्तियां मानी जा रही है.

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और राजस्थान भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष  सी पी जोशी
बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी पदाधिकारियों में बढ़ा बदलाव करते हुए कई राज्यों के पार्टी अध्यक्षों में बदलाव किया है. आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी के तौर पर इसे देखा जा रहा है. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है. यह तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. 

बिहार में संजय जायसवाल को हटाकर सम्राट चौधरी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष 
गुरुवार को भाजपा ने बिहार विधान परिषद के सदस्य और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को पार्टी की बिहार इकाई का सद्र बनाया है. वह बिहार भाजपा सद्र के रूप में संजय जायसवाल की जगह लेंगे. कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी बिहार के कद्दावर नेता रहे शकुनी चौधरी के बेटे हैं. शकुनी चौधरी सात बार विधायक रह चुके हैं. सम्राट चौधरी इससे पहले बिहार भाजपा के उपाध्‍यक्ष भी रह चुके हैं. सम्राट चौधरी 1999 में कृषि मंत्री और 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. 

राजस्थान में सतीश पूनिया गए, अब सी पी जोशी निभाएंगे प्रदेश अध्यक्ष का पद 
वहीं, राजस्थान के चितौड़गढ़ से सांसद चंद्र प्रकाश जोशी (सी पी जोशी) को भाजपा की राजस्थान इकाई का सद्र बनाया गया है. वह भाजपा प्रदेश सद्र के रूप में सतीश पूनिया की जगह लेंगे. सी पी जोशी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की और दूसरी बार संसद पहुंचे है. 

Add Zee News as a Preferred Source

वीरेंद्र सचदेवा निभाएंगे दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी 
पार्टी महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी विज्ञप्तियों के मुताबिक, दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली प्रदेश भाजपा का सद्र बनाया गया है. उन्होंने आदेश गुप्ता की जगह ली थी.  

ओडिशा में समीर मोहंती की जगह मनमोहन सामल बने अध्यक्ष 
ओडिशा के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता मनमोहन सामल को प्रदेश इकाई के सद्र की जिम्मेदारी दी गई है. सचदेवा को पिछले साल दिसंबर में दिल्ली भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. मनमोहन सामल ओडिशा प्रदेश सद्र के रूप में समीर मोहंती का स्थान लेंगे. प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मोहंती का तीन साल का कार्यकाल इसी साल जनवरी में खत्म हुआ था.  

 

Zee Salaam

TAGS

Trending news