)
लखनऊ: बुलंदशहर में साधुओं के साथ हुई बर्बरता को देखकर हर कोई सकते में है. सीएम योगी आदित्यनाथ को ख़बर मिलते ही मामले का संज्ञान लिया और साधुओं के साथ हुई इस बेरहमी मामले में डीएम, सीनियर पुलिस ऑफिसर और आला अधिकारियों को घटना की पूरी जानकारी देने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की यक़ीनदहानी के आदेश दिए.
बता दें कि यूपी के बुलंदशहर में 2 साधुओं की बेरहमी से गला काटकर कत्ल कर दिया. मंदिर परिसर में मौजूद कमरे में दोनों साधुओं के शव खून से सने मिले.फिलहाल पुलिस ने एक शख्स को मुश्तबा तौर पर हिरासत में ले लिया हैं. इल्जाम है कि इसी बात को लेकर मरने चुके साधुओं और आरोपी मुरारी के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसमें आरोपी मुरारी ने दोनों साधुओं को अंजाम भुगत लेने की धमकी दी थी.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पुलिस की हिरासत में है और आरोपी अभी भी नशे की हालत में है. फिलहाल दोनों संतों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकि मौका ए वारदात की फॉरेन्सिक जांच भी कराई जा चुकी है. बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारी आरोपी मुरारी से पूछताछ में जुटे हैं.
Watch Zee Salaam Live TV