Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam662538
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंझझर: निज़ामुद्दीन मरकज़ में शामिल होने वाले 74 लोगों का Corona पॉज़िटिव

झझर: निज़ामुद्दीन मरकज़ में शामिल होने वाले 74 लोगों का Corona पॉज़िटिव

दिल्ली में निज़ामुद्दीम मरकज़ में शामिल होने वाले 120 लोगों की जांच के बाद 74 लोगों में कोरोना की तस्दीक हो चुकी है.  बताया जा रहा है कि 150 लोग बाढसा एम्स से आए थे जिनमें से 120 लोग जमात के बताए जा रहे हैं.

फाइल फोटो...
फाइल फोटो...

नई दिल्ली: दिल्ली में निज़ामुद्दीम मरकज़ में शामिल होने वाले 120 लोगों की जांच के बाद 74 लोगों में कोरोना की तस्दीक हो चुकी है.  बताया जा रहा है कि 150 लोग बाढसा एम्स से आए थे जिनमें से 120 लोग जमात के बताए जा रहे हैं. सभी का ईलाज बाढसा में ही जारी है. 

वहीं ज़राए का कहना है कि मुश्तबा लोग झज्जर लाए जाने के बाद डॉक्टरों के साथ बदतमीज़ी से पेश आ रहे थे और इलाज में तआवुन नहीं कर रहे थे. जिसके बाद डीआईजी अशोक कुमार ने भी अस्पताल का दौरा किया था.

बता दें कि जुमेरात को दोपहर वज़ारते सेहत ने प्रेस कांफ्रेस में बताया था कि अब तक दिल्ली के निज़ामुद्दीन मरकज़ में शामिल होने वाले जमातियों की आई रिपोर्ट के मुताबिक 400 जमातियों में कोरोना की तस्दीक हो चुकी है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कुछ और रिपोर्ट्स आनी बाकी है. जिसके बाद यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news