Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1612392
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCRPF Recruitment 2023: निकली हैं बंपर भर्ती, अप्लाई करने से पहले जान लें ये अहम बातें

CRPF Recruitment 2023: निकली हैं बंपर भर्ती, अप्लाई करने से पहले जान लें ये अहम बातें

CRPF recruitment 2023: सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली है, आने वाले दिनों में पोर्टल खोला जाएगा. जिसके बाद ही उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे.

File Photo
File Photo

Crpf recruitment 2023: सीआरपीएफ में नौकरी की चाह करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है. सेंट्रल रिजर्व पुलिस तकरीबन 9 हजार पदों पर भर्ती निकाली  है. सीआरपीएफ की ये भर्ती महिला और पुरुषों दोनों के लिए है. हम इस भर्ती के बारे में आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं. इससे पहले आपको बता दें भर्ती 27 मार्च से शुरू हो रही है और इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2023 है. ये भर्ती कांस्टेबल के पदों (CRPF Constable Recruitment 2023) पर निकाली गई है.

सीआरपीएफ भर्ती नोटिफिकेशन 2023 (CRPF Constable Notification 2023)

सीआरपीएफ भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. उम्मीदवारों का सेलेक्शन ऑनलाइन, फिजिकल टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल के जरिए होगा.  जो उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर रहे हैं वह केवल ऑनलाइन ही आवेदन दे सकते हैं. इसके अलावा कोई और एप्लिकेशन का मोड स्वीकार्य नहीं होगा.

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती की डिटेल (CRPF Constable Recruitment Detail)

जानकारी के लिए बता दें ये भर्ती कांस्टेबल के 9212 पदों के लिए निकाली गई है. जिसमें टेकनिकल और ट्रेड्समैन के रोल हैं. अगर बात करें सैलरी की तो लेवल 3 के अनुसार ये चयनित उम्मीदवारों को 21700- 69100/ रुपये दी जाएगी. इस भर्ती के लिए सेलेक्शन प्रोसेस ऑनलाइन है. जो उम्मीदार सीआरपीएफ की भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर डिटेल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

सीआरपीएफ की भर्ती के जो उम्मीदवार अप्लाई करने वाले हैं. उन्हें हम बता दें उम्मीदवारों को पहले रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा. कंप्यूटर बेस्ड टेस में उम्मीदवारों को 100 नंबर के 100 सवालों के जवाब देने होंगे. एग्जाम में जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, जनरल नोलिज, जनरल अवेरनेस, गणित और हिंदी/इंग्लिश के सवाल पूछे जाएंगे. उम्मीदवार सेलेबस देख कर एग्जाम की पूरी तैयारी कर लें.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news