)
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) जिले में पुलिस ने एक शख्स को अपनी दो बेटियों का कत्ल कर लाशों को दफनाने के इल्ज़ाम में गिरफ्तार किया है. यह दिल दहला देने वाली वारदात बहजोई थाना इलाके के बमनपूरी कला गांव की है. पुलिस के मुताबिक शख्स ने पत्नी से तनाज़े के बाद अपनी दोनों बेटियों का कत्ल कर उनकी लाशों दफना दिया.
सीओ अशोक कुमार सिंह (CO Ashok Kumar) ने बताया कि मुल्ज़िम शख्स ने अपनी 8 साला बेटी पूजा और 5 साल की जया प्रकांति का कत्ल उस वक्त किया जब दोनों गहरी नींद में सो रही थीं. सुबह होने पर मुल्ज़िम हरी सिंह ने खुद ही अपनी दोनों बच्चियों की मौत बीमारी से होने की बात गांव में फैलाई और लाशों को दफना दिया.
सीओ ने बताया कि देहातियों को शक होने पर वारदात की जानकारी पुलिस को दी. इत्तेला मिलने पर बहजोई पुलिस ने चंदौसी नायब डीएम से इजाज़त लेकर दोनों बच्चियों की लाश को गड्ढे से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बच्चियों की मौत गला घोंटने की वजह से होने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने बच्चियों के वालिद हरी सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
Zee Salaam Live TV